1. खबर-संसार
  2. »
  3. आईटी
  4. »
  5. आईटी खबर
Written By WD

फेसबुक का बदलेगा चेहरा

आईटी
PR
फेसबुकर्स के लि‍ए खबर है कि‍ फेसबुक अब उन्‍हें जल्‍द ही नए कलेवर में दि‍खाई देगा। फेसबुक जल्‍दी ही अपने प्रोफाइल पेजेज का नया वर्जन लॉन्‍च करने वाला है।

इस नए वर्जन में यूजर की बेसि‍क इंफॉर्मेशन का क्‍वि‍क ओवरव्‍यू दि‍खाया जाएगा जैसे वो कहाँ के रहने वाले हैं या उनके स्‍कूल का नाम क्‍या है वगैरह वगैरह। ये सारी जानकारी आपके प्रोफाइल फोटो के ठीक नीचे दि‍खाई देगी। इस नए प्रोफाइल पेजेज में आपके दोस्‍त खासतौर पर दि‍खाई देंगे।

फेसबुक पर प्राइवेसी को लेकर चिंति‍त रहने वालों के लि‍ए हम बता दें कि‍ फेसबुक में होने वाले इन बदलावों से आपकी प्राइवेसी खतरे में नहीं पड़ेगी। प्राइवेसी सेटिंग्‍स को बदला नहीं जाएगा।

फेसबुक काफी समय से अपने लुक एंड फील में बदलाव पर काम कर रहा है। इसमें नए रूप में नया मेल फीचर और मायस्‍पेस के साथ पार्टनरशि‍प में मेशअप फीचर शामि‍ल होगा। सबसे दि‍लचस्‍प बदलाव होगा यूजर्स के फोटो का एक लाइन में डि‍स्‍प्‍ले होना वो भी पेज के सबसे ऊपरी हि‍स्‍से में। अगर यूजर ऐसा ना करना चाहे तो उसके पास इसका भी वि‍कल्‍प होगा।

फेसबुक यूजर्स फेसबुक के इस नए फॉर्मेट को अगले साल की शुरुआत से एक्‍सेस कर सकेंगे। (वेबदुनि‍या डेस्‍क)
लेखक के बारे में
WD