कानून से परे नहीं है गूगल : चीन
पेइचिंग, चीन ने गूगल को कह दिया है कि वह उसके लिए कोई 'अलग' नहीं है और अगर उसे यहाँ कारोबार करना है तो चीनी कानूनों को मानना होगा और अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभानी होगी।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मा चाआक्यू ने कहा, 'विदेशी कंपनियों को चीन में कानूनों व नियमों, चीनी जनता के सार्वजनिक हितों तथा चीन की संस्कृति व रिवाजों का आदर करना चाहिए और उचित सामाजिक जिम्मेदारी उठानी चाहिए। 'सरकारी संवाद समिति शिन्हुआ ने मा के हवाले से कहा है, गूगल के लिए कोई छूट नहीं है।' उन्होंने चीन गूगल पर सेंसरशिप को उक्त 'सामाजिक जिम्मेदारियों' से नहीं जोड़ा।
गूगल ने सप्ताह भर पहले ही कहा था कि वह चीन में अपना कारोबार समेटते हुए कार्यालय बंद कर सकती है। कंपनी ने इसका कारण सरकारी नीतियों से असहमति तथा हैकरों के हमलों को बताया था।
मा ने दावा किया कि चीन का इंटरनेट क्षेत्र 'खुला' है और 'कानून के अनुसार प्रबंधित' है। उन्होंने कहा कि दुनिया में सबसे अधिक इंटरनेट उपशभोक्ता चीन में हैं और यह इंटरनेट के इस्तेमाल और विकास को बढावा देता है। चीन में इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या 2009 के अंत में बढ़कर 38.4 करोड़ हो गई जो अमेरिका की कुल जनसंख्या (30.4 करोड़) से अधिक है।
मा ने कहा कि चीन विदेशी कंपनियों के लिए अनुकूल निवेश माहौल बनाता रहेगा और उनके उचित हितों की रक्षा करेगा। (भाषा)