आईफोन से जु़ड़ेगा कलाई बैंड
आपकी गतिविधियों को नोट करेगा कलाई बैंड
वैज्ञानिकों ने एक कलाई बैंड तैयार किया है जिसे हाथों में बांध देने पर वह आपकी सारी गतिविधियों को नोट करेगा और पतला होने के लिए आवश्यक सुझाव देगा। यह बैंड एक आईफोन से जु़ड़ा होता है जो किसी के खाने की पैटर्न या सोने और एक्सरसाइज की हरेक हरकतों पर बारीकी से नजर रखेगा और हर गलत आदत पर व्यक्ति को अलर्ट करेगा। मसलन यदि कोई गलत तरीके से सोया है, गलत खाना खा रहा है, गलत एक्सरसाइज कर रहा है तो उसी क्षण व्यक्ति को यह बैंड सतर्क करेगा।
सुबह उठने के बाद सोने तक के हर पैटर्न को सबसे बेहतर तरीके से सुझाएगा कि ऐसा करना चाहिए। जैसे ही कोई गलत पैटर्न अपनाने लगेगा, मशीन वाइब्रेट होकर चौकन्न कर देगी। यहां तक कि किस तरह से बैठ रहे हैं, उसका भी मॉनिटर यह मशीन करेगी। जॉवबोने नाम की कंपनी ने इस बैंड को विकसित किया है। कंपनी के मुताबिक यह बैंड बेहद टिकाऊ, वाटर रेजिस्टेंट और देखने में बेहद खूबसूरत है। इसकी कीमत 80 पौंड रखी गई है।