- खबर-संसार
» - आईटी
» - आईटी खबर
...अब आया ई-स्कूल बैग
स्कूली बच्चों के सम्यक विकास के उद्देश्य से आई बेरी ने एड बुक के नाम से ई स्कूल बैग लॉन्च किया है। पुस्तक के आकार के इस लैपटॉप में स्कूली बच्चों के ज्ञान का खजाना भरा है जिसकी कीमत लगभग साढ़े 36 हजार रखी गई है। यह किस्तों में उपलब्ध है। आई बेरी के सीईओ प्रबिंद कुमार सिंह ने बताया कि स्कूली बच्चों को लेकर तैयार की गई इस नई टेक्नोलॉजी में ज्ञान का भंडार है जिसका उपयोग कर बच्चें न सिर्फ अपनी कक्षा में अव्वल आ सकते हैं, बल्कि इससे उनका चहुंमुखी विकास भी संभव हो पाएगा। इस टेक्नोलॉजी के जरिए बच्चों के पठन-पाठन की शैली को बेहद आसान बनाया गया है। एनसीईआरटी,और सीबीएसई के अनुरूप ही इसे बनाया गया है। खासतौर से छठी से बारहवीं कक्षा तक के बच्चों की सहायता के लिए विशेष रूप से शिक्षा की पुस्तक के रूप में तैयार यह एक संर्पूण समाधान है। इसमें एक शिक्षक, गाइड, करियर मार्गदर्शन, ज्ञान के भंडार सहित बच्चों की मांग के अनुसार उनके लिए कई तरह के काम करने के साथ-साथ बच्चों को अपनी सुविधानुसार पढ़ने में आसान टेक्नोलॉजी का भी काम करेगा। प्रबिंद कुमार सिंह के अनुसार, इस बात का भी विशेष ध्यान रखा गया है कि बच्चे इस तकनीक का गलत इस्तेमाल न कर पाएँ। मसलन मनोरंजन के लिए टाइमर सेट कर सकते हैं। जैसे कि बच्चों ने अगर आधे घंटे का समय फिल्म देखने के लिए तय किया है तो आधे घंटे बाद स्वतः ही फिल्म बंद हो जाएगी।इसमें चैटिंग के जरिए दूर बैठे अपने दोस्तों से भी ज्ञान की बातें आपस में बाँट सकते हैं। इसी तरह सभी विषयों के विशेषज्ञों से भी जानकारियां हासिल कर सकते हैं।