5000 में लैपटॉप
उड़ीसा के दो छात्रों ने किया कमाल
उड़ीसा के भुवनेश्वर शहर स्थित टेक्नो स्कूल के दो छात्रों ने मात्र 5 हजार रुपए में लैपटॉप तैयार करके आईटी कंपनियों के सामने मिसाल कायम की है। इस लैपटॉप में आज के दौर की आवश्यकता के अनुसार सभी कार्य किए जा सकते हैं। जबकि बाजार में अच्छे लैपटॉप की कीमत 25 से 40 हजार रुपए तक है।छात्र चंद्रशेखर पंडा और उनके मित्र शाश्वत स्वैन ने 10 महीने की मेहनत के बाद यह लैपटॉप तैयार किया है, जिसकी कुल लागत ५ हजार रुपए है। इसमें 320 जीबी हार्डडिस्क, एक जीबी रैम, वाईफाई पोर्ट, लेन पोर्ट, दो यूएसबी पोर्ट, प्रिंटर पोर्ट और प्रोजेक्टर के लिए एक वीजीए पोर्ट लगाई जा सकती है। इनके अलावा 10.2 इंच का एलसीडी स्क्रीन और एक वेब कैमरा भी इसमें लगा है। इसमें वह सब है जो आज के दौर की आवश्यकता है। इन छात्रों ने अपने कॉलेज में ही प्रोसेसर 'डीएक्सए 16' तैयार किया और दावा किया किया कि यह इंटेल एटम प्रोसेसर से ज्यादा तेज काम करेगा।चंद्रशेखर और सारस्वत ने कहा - हमें उम्मीद है कि सरकार ऐसे लैपटॉप के अधिक उत्पादन के प्रयास करेगी ताकि प्रत्येक स्कूल वाले कम से कम 5 या 10 लैपटॉप खरीद सकें। यदि ऐसा होता है तो शिक्षा की गुणवत्ता में तेजी से सुधार आएगा।