1. खबर-संसार
  2. »
  3. आईटी
  4. »
  5. लर्निंग जोन

सूचना प्रौद्योगिकी पर नहीं बढ़ा खर्च: रपट

आईटी
नई दिल्ली, विश्व में सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) पर खर्च करीब करीब पिछले साल के स्तर पर ही अटका रह सकता है जबकि मंदी के प्रभाव में पिछले साल वैश्विक स्तर पर आईटी खर्च में 8.1 प्रतिशत की गिरावट आई थी।

गार्टनर-ईएक्सपी वर्ल्डवाइड के वैश्विक मुख्य सूचना अधिकारियों (सीआईओ) के सर्वेक्षण के अनुसार, 2010 में आईटी बजट के वैश्विक औसत में 1.3 फीसद की नाम मात्र की बढ़ोतरी हो सकती है। जबकि पिछले साल इसमें 8.1 फीसद की गिरावट आई थी।

गार्टनर ईएक्सपी ग्रुप के उपाध्यक्ष और अनुसंधान प्रमुख मार्क मैकडोनाल्ड ने रिपोर्ट को जारी करते हुए कहा कि 2009 का साल सीआईओ के लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहा। उन्हंे बजट में कटौती, खर्च में देरी जैसी समस्याओं से जूझना पड़ा।

मैकडोनाल्ड ने कहा कि इस रुख में इस साल बदलाव आएगा, क्योंकि अर्थव्यवस्थाएँ मंदी की गिरफ्त से उबर आई हैं। सर्वेक्षण में 1,586 सीआईओ को शामिल किया गया था। (भाषा)
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें