1. खबर-संसार
  2. »
  3. आईटी
  4. »
  5. लर्निंग जोन
Written By भाषा

चीन में बंद हो सकती है गूगल

आईटी
न्यूयार्क, इंटरनेट कंपनी गूगल ने चीन में अपना परिचालन बंद करने की चेतावनी आज दी। कंपनी ने चीनी मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के ईमेल खातों की हैकिंग के प्रयासों के मद्देनजर यह चेतावनी दी है।

कंपनी के मुख्य विधि अधिकारी डेविड ड्रूमांड ने अपने एक ब्लाग में कहा है, 'इन हैकिंग हमलों व निगरानी प्रयासों के चलते हम चीन में अपने परिचालन की व्यावहार्यता की समीक्षा करने को मजबूर हुए हैं।' उन्होंने इन हैकिंग प्रयासों को जटिल व वेब पर अभिव्यक्ति की आजादी को सीमित करने का प्रयास बताया है।

उन्होंने कहा है कि कंपनी चीन में अपने सर्च इंजिन पर परिणामों पर सेंसरशिप जारी रखने की इच्छुक नहीं है और अगले कुछ सप्ताह में इस बारे में चीन के अधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि कंपनी चीन में अपने कार्यालय को बंद कर सकती है।

इस बीच वाशिंगटन से मिली एक रपट के अनुसार अमेरिका की विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने गूगल पर सेंसरशिप पर गंभीर चिंता जताते हुए चीन से इस बारे में स्पष्टीकरण माँगा है।

गूगल ने इस सेंसरशिप के बारे में गृहमंत्रालय को सूचित किया जिसके बाद क्लिंटन ने कहा, 'हम चाहेंगे कि चीन स्पष्टीकरण दे।' (भाषा)
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें