गुरुवार, 5 मार्च 2026
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. आईटी
  4. »
  5. लर्निंग जोन
Written By WD

ख्याल रखें अपने लैपटॉप का

जरूरी है सही रखरखाव

लैपटॉप
गरिमा माहेश्वरी
PRPR
लैपटॉप अब एक ऐसी जरूरत बन गया है जिसके न होने पर लोगों के बहुत से काम रुक जाते हैं। लैपटॉप खरीदते समय अक्सर लोग बहुत-सी चीज़ों का ध्यान रखते हैं मसलन ब्रांड, कीमत, प्रोसेसर, लुक, रिजोल्यूशन, डिस्प्ले क्वालिटी आदि।

लेकिन लैपटॉप खरीदने के बाद इसके रखरखाव का थोड़ा ख्याल रखेंगे तो यह इसकी उम्र बढ़ाने में मददगार होगा।

अक्सर लोग लैपटॉप का बहुत रफ उपयोग करते हैं। ज्यादातर देखा गया है कि यात्रा के दौरान इसका उपयोग करना लोग बहुत पसंद करते हैं, लेकिन ध्यान रहे कि लैपटॉप को धूल जमने से बचाना सबसे महत्वपूर्ण है।

इसके अलावा भी कुछ सावधानियाँ हैं जो आपके लैपटॉप को 'फील गुड' करवा सकती हैं।

* धूल से बचाव है जरूरी : जैसा कि सभ‍ी इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों को धूल से बचाना जरूरी होता है वैसे ही लैपटॉप के लिए भी यह बहुत जरूरी है। धूल जमा हो जाने पर लैपटॉप के अंदर लगाए गए छोटे उपकरणों जैसे-चिप, प्रोसेसर आदि को नुकसान पहुँचता है। साथ ही जब ये उपकरण अपना कार्य करते हैं तो उनमें उष्णता पैदा होती है, धूल जमा हो जाने पर उष्णता का स्तर बढ़ जाता है, जो इन उपकरणों को क्षति पहुँचा सकता है।

* सीडी/डीवीडी ड्राइव का रखें खास ध्यान : जो सीडी/डीवीडी ड्राइव आपको देखने में बहुत साधारण-सी लगती है, वह एक ऑप्टिकल लैंस और लेजर से बनी होती है। अगर सीडी/डीवीडी डालते समय आप इन्हें ठीक से ड्राइव में नहीं रखते हैं तो इस लैंस में स्क्रेच पड़ जाते हैं। साथ ही जब गलती से आप इस लैंस को छू लेते हैं तो ड्राइव ठीक से रीड या राइट नहीं कर पाती
WDWD


* पावर सेविंग मोड का करें उपयोग : अगर आप चाहते हैं कि आपके लैपटॉप की बैटरी ज्यादा समय तक चले तो पावर सेविंग मोड का उपयोग करें।

* एप्लिकेशन्स को करें लगातार अपडेट : लैपटॉप के सही संचालन के लिए यह बहुत जरूरी है कि आप अपने लैपटॉप पर स्टोर एप्लिकेशन्स को लगातार अपडेट करते रहें। इन एप्लिकेशन्स में मुख्यत: शामिल हैं एंटी वायरस, फायरवॉल और ऑपरेटिंग सिस्टम। इसके साथ ही एक महत्वपूर्ण बात जिसको हम अमूमन नजरअंदाज कर देते हैं वह है चुंबकीय तरंगों वाले उपकरणों को अपने लैपटॉप से दूर रखना। इससे लैपटॉप की हार्ड ड्राइव प्रभावित होती है और खराब भी हो सकती है।

* हार्ड ड्राइव को समय-समय पर साफ करते रहें : अगर आप चाहते हैं कि आपका लैपटॉप सही गति से काम करता रहे तो अपनी हार्ड ड्राइव पर पड़ी गैरजरूरी फाइलों को डिलीट करें। अनावश्यक फाइलें लोड रहने से लैपटॉप की कार्यक्षमता पर प्रभाव पड़ता है।

अगर इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखा जाए तो लैपटॉप खरीदने के बाद इसकी मेन्टेनेन्स आपकी जेब पर भारी नहीं पड़ेगी और लैपटॉप की उम्र भी बढ़ेगी।