कंप्यूटर करेगा सोचा हुआ काम
ND
इंटेल कॉरपोरेशन की टीम इस महत्वाकांक्षी तकनीक पर काम कर रही हैं यह कंप्यूटर दिमाग में उपजे शब्द को प़ढ़कर काम करेगा हालाँकि वर्तमान में भी ऐसा कंप्यूटर ईजाद हो गया है जो दिमाग से नियंत्रित होता है लेकिन इसमें दिमाग से शारीरिक गतिविधियों यानी हरकतों का इस्तेमाल होता है।
नई तकनीक में वैज्ञानिक ब्रेन की गतिविधियों का विस्तृत मानचित्र तैयार कर रहा है जिससे ब्रेन में उपजे शब्दों को ही कंप्यूटर लपक लें और उसी तरह निर्देशित करें।
वैज्ञानिकों की प्रारंभिक जाँच में सकारात्मक परिणाम के संकेत मिले हैं शोधकर्ताओं के अनुसार नई तकनीक शब्द पैटर्न पर ही काम किया है।
इंटेल लेबोरेटरी के वरिष्ठ शोधकर्ता डीन पोमेरेल्यू ने बताया कि फिलहाल नई तकनीक में दिमागी गतिविधियों की और अधिक विस्तृत चीजों की जरूरत है जो बहुत भारी हैं इसमें मैगनेटिक रिजोनेंस स्कैनर की जरूरत है।
