Hindi IT news | अनचाहे कॉल से छुटकारा पाना आसान
27 सितंबर से लागू होगी योजना
ND
मोबाइल व लैंडलाइन फोन उपयोगकर्ताओं के लिए एक खुशखबर है कि उन्हें 27 सितंबर से अनचाही कॉल्स व एसएमएस से छुटकारा मिल जाएगा। गत वर्ष ट्राई ने अनचाही कॉल्स और एसएमएस पर अंकुश लगाने की सिफारिशें दी थीं, लेकिन चिह्नित संख्या की श्रृंखला उपलब्ध नहीं होने की वजह से इन दिशा-निर्देशों को लागू नहीं किया जा सका।
ट्राई ने कहा कि दूरसंचार विभाग ने टेलीमार्केटिंग कंपनियों को 140 नंबर सीरीज उपलब्ध कराई है। 1909 पर कॉल या एसएमएस करके अनचाहे फोन कॉल और एसएमएस से उपभोक्ता छुटकारा पा सकता है। इस संबंध में जानकारी www.nccptrai.gov.in पर भी हाउ टू रजिस्टर कॉलम में उपलब्ध है।
* रजिस्ट्रेशन कराने के एक सप्ताह बाद भी आपको अनचाहे फोन कॉल और एसएमएस आना जारी रहे तो सेवा प्रदाता कंपनी से शिकायत की जा सकती है। इसके लिए जिस नंबर से अनचाहा फोन आया है वह उपलब्ध कराना होगा।
ND
* ग्राहक सभी कॉल बंद करने और एसएमएस चालू रखने के लिए पार्टली ब्लॉक में रजिस्ट्रेशन कर सकते है, इसमें उपभोक्ता को वरियता चयन का विकल्प मिलेगा। पार्टली ब्लॉक में बैंकिंग, इश्योरंस, फाइनेंस जैसी श्रेणियां बनाई गई हैं। जिनमें उपभोक्ता को किसी खास क्षेत्र के एसएमएस को चालू रखने का विकल्प मिलेगा।
पार्टली ब्लॉक के लिए 'स्टार्ट' 'प्रिफ्रेंस नंबर' लिखकर इसे 1909 पर भेजना होगा। एक से अधिक वरियता विकल्प की स्थिति में 'स्टार्ट' सभी वरियता नंबर लिखना होंगे। इस सुविधा से करोड़ों मोबाइल और लैंडलाइन फोन ग्राहक लाभान्वित होंगे।
