1. खेल-संसार
  2. »
  3. आईप‍ीएल लीग
  4. »
  5. समाचार

शोएब पर प्रतिबंध बरकरार

आईपीएल में खेलने पर फैसला अभी नही

आईपीएल शोएब बीसीसीआई
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव निरंजन शाह ने कहा है कि पाकिस्तान के प्रतिबंधित तेज गेंदबाज शोएब अख्तर के इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने पर फैसला लेने में एक सप्‍ताह का समय और लगेगा।

शाह ने कहा कि बीसीसीआई ने अपीली पंचाट के शोएब पर पाकिस्तान के लिए या पाकिस्तान में खेलने पर लगा पाँच साल का प्रतिबंध नहीं हटा लेकिन उन्हें देश के बाहर खेलने की इजाजत देने के फैसले पर चर्चा नहीं की है।

शाह ने कहा कि इस संबंध में कोई फैसला नहीं किया गया है क्योंकि आईपीएल अधिकारी अपने मैचों में व्यस्त हैं और मुझे लगता है कि हम अगले हफ्ते तक ही किसी नतीजे पर पहुँच पाएँगे। हमारे अधिकारियों ने पीसीबी से अधिक जानकारी भी माँगी है।
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें