1. खेल-संसार
  2. आईपीएल 2024
  3. आईपीएल 2024 न्यूज़
  4. Hardik Pandya ensues confidence of a never before season for Paltan fans

हार्दिक की हुंकार, मुंबई का यह सत्र याद रखेंगे पल्टन के फैंस (Video)

ऐसी क्रिकेट खेलेंगे कि कोई भूल नहीं सकेगा, मुंबई इंडियंस में वापसी पर बोले हार्दिक पंड्या

Hardik Pandya
मुंबई इंडियंस टीम में लौटे स्टार हरफनमौला हार्दिक पंड्या ने शुक्रवार को कहा कि उनकी टीम आईपीएल में ऐसा खेल दिखायेगी कि कोई भूल नहीं सकेगा।

इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सत्र से पहले पंड्या गुजरात टाइटंस छोड़कर मुंबई इंडियंस के कप्तान बने। उन्होंने 2015 में मुंबई के लिये ही आईपीएल में पदार्पण किया था और चार खिताब जीते थे। वह 2022 में गुजरात टीम में गए और उसी सत्र में खिताब भी जीता।

गौरतलब है कि भारत के T20I कप्तान हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने 72 घंटे तक चले ‘ड्रामे’ के बाद 26 नवंबर 2023  को ‘ऑल कैश ट्रेड ऑफ’ (पूर्ण रूप से नकदी) सौदे के बाद मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) में वापसी की। गुजरात टाइटन्स (Gujarat Titans) के औपचारिक रूप से सौदा पूरा होने के बाद यह फैसला हुआ। रोहित शर्मा की जगह कप्तान बने पंड्या ने टीम द्वारा सोशल मीडिया पर डाले गए वीडियो में कहा ,‘‘ यह जर्सी पहनने का अनुभव ही अलग है । सफर की शुरूआत यही से हुई और अब घर वापसी हुई है।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ हम ऐसी क्रिकेट खेलेंगे कि सभी को गर्व होगा और कोई भूल नहीं सकेगा।’’मुंबई इंडियंस के कोच मार्क बाउचर ने कहा ,‘‘ हार्दिक को चेंजिंग रूम के बारे में मुझसे ज्यादा पता है। वह आगामी सत्र के लिये रोमांचित है और हम उसका फिर स्वागत करके। कुछ नये चेहरे टीम में है और हम जल्दी ही लय पकड़ने की कोशिश करेंगे।’’

मुंबई इंडियंस के पास हार्दिक को खरीदने के लिए आवश्यक धनराशि उपलब्ध नहीं थी। पंड्या को गुजरात टाइटंस ने 2022 की नीलामी में खरीदा था।उनकी कथित फीस 15 करोड़ रुपए थी और उन्होंने लगातार 2 फाइनल में टीम का नेतृत्व किया। इसमें से 2022 में उन्होंने टीम को खिताब दिलाया और 2023 में टीम उप विजेता रही।

मुंबई इंडियंस ने भविष्य की योजना को ध्यान में रखते हुए पंड्या को अपने साथ जोड़ा है क्योंकि 2025 में ‘मेगा नीलामी’ होगी और हर फ्रेंचाइजी युवा खिलाड़ियों के साथ एक नई टीम बनाने की कोशिश करेगी।
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें
अगला लेख
IPL 2024 में 2 साल पुराना काम करने जा रहे हैं धोनी, रायूडू ने खोला राज