• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. आईपीएल 2023
  3. आईपीएल 2023 न्यूज़
  4. Rinku Singh has a rags to riches fairy tale story
Written By
Last Updated : सोमवार, 10 अप्रैल 2023 (12:59 IST)

9वीं फेल रिंकू सिंह कभी लगाते थे झाड़ू, अब बन चुके हैं स्टार खिलाड़ी

9वीं फेल रिंकू सिंह कभी लगाते थे झाड़ू, अब बन चुके हैं स्टार खिलाड़ी - Rinku Singh has a rags to riches fairy tale story
आईपीेएल ने कई जिंदगियों को छुआ है और बदला है। ऐसी ही एक जिंदगी रिंकू सिंह की भी है। केकेआर को गुजरात पर लगातार 5 छक्के लगाकर शानदार जीत दिलाने वाले प्लेयर और मैन ऑफ द मैच अलीगढ़ के रिंकू सिंह रहे।

पिता करते थे सिलेंडर भिजवाने का काम

हालांकि यहां तक पहुंचने के लिए उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा। रिंकू पांच भाई बहनों में तीसरे हैं। रिंकू सिंह के पिता घर घर जाकर गैस डिलीवरी का काम करते थे। इसके अलावा उनका एक भाी रिक्शा चलाता था और एक कोचिंग सेंटर में पढ़ाता था।

9वीं फेल हो गए थे रिंकू

9वीं कक्षा में फेल होने वाले रिंकू सिंह को ज्यादा पढ़ा लिखा ना होने के कारण ढंग की नौकरी नहीं मिल रही थी। उनके भाई उनको एक जगह लेकर गए जिसमें झाडू लगाने का काम था।

परिवार को था रिंकू के क्रिकेट प्रेम से दिक्कत

घर के हालात ऐसे थे और रिंकू क्रिकेट के लिए दीवाना था। परिवार का कोई भी सदस्य रिंकू के साथ उसके क्रिकेट करियर के फैसले पर सहमत नहीं था। हालांकि एक दिन रिंकू को साल 2012 में क्लब क्रिकेट के मैच में एक बाइक तोहफे में मिली तब परिवार रिंकू को क्रिकेट खेलने देने के लिए राजी हो गया।

परिवार पर पड़ा 5 लाख का लोन

साल 2015 भी रिंकू के परिवार के लिए अच्छा नहीं रहा। परिवार पर 5 लाख रुपए का लोन आ गया। ऐसे में उत्तर प्रदेश अंडर 19 टीम का हिस्सा रहे रिंकू ने जैसे तैसे परिवार का कर्ज उठाया।

2017 में मिली आईपीएल में एंट्री

साल 2017 में पंजाब किंग्स ने उनको 10 लाख रुपए में खरीदा। साल 2018 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने उनको 80 लाख रुपए में खरीदा। हालांकि उनको मैदान पर उतरने का मौका नहीं मिला और वह एक सत्र में चोटिल होकर बाहर भी हुए। लेकिन साल 2022 की मेगा नीलामी में ना केवल उनको 55 लाख रुपए मिले बल्कि अंतिम 11 में भी मौका मिला।साल 2023 में उनको रीटेन किया गया। रिंकू ने बताया कि अलीगढ़ के कई खिलाड़ी रणजी ट्रॉफी में भाग ले चुके हैं, लेकिन आईपीएल में शामिल होने वाले वह पहले प्लेयर हैं। उनका कहना है कि आईपीएल दूसरे घरेलू टूर्नामेंटों से अलग है. वह 5 साल से ऐसे मौके का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने बताया कि घरेलू टूर्नामेंटों में उन्होंने खूब रन बनाए हैं, इसलिए उन्हें भरोसा था कि आईपीएल में वह बढ़िया प्रदर्शन करेंगे।  यह तय हो गया है कि रिंकू को अब आगे ही आगे जाना है।

पिछले सत्र में भी राजस्थान के खिलाफ बने थे फिनिशर

गुजरात के खिलाफ रिंकू सिंह ने 5 लगातार छक्के लगाकर सबको चका चौंध कर दिया लेकिन यह पहला मौका नहीं था जब वह अपनी टीम के लिए फिनिशर बने थे। इससे पहले साल 2022 के सत्र में राजस्थान के खिलाफ
रिंकू सिंह ने 23 बॉल पर नाबाद 42 रन बनाए थे और 6 चौकों के साथ एक जोरदार छक्का लगाया था। इतना ही नहीं, दमदार बैटिंग के साथ उनकी दमदार फील्डिंग भी दिखी थी, जहां रिंकू ने 2 कैच पकड़े थे। रिंकू सिंह ने नीतीश राणा के साथ चौथे विकेट के लिए 38 गेंद में 66 रनों की साझेदारी की थी। राणा ने भी 37 गेंद में 48 रन बनाये थे।
ये भी पढ़ें
दिल्ली के खिलाड़ी दमखम नहीं दिखा पा रहे हैं, पोंटिंग कोच और टीम पर बरसे