शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. आईपीएल 2021
  3. आईपीएल न्यूज़
  4. CSK fans dejected after Dhoni opts out Suresh Raina from playoffs
Written By
Last Modified: रविवार, 10 अक्टूबर 2021 (20:11 IST)

प्लेऑफ में धोनी से ज्यादा रन बनाए हैं रैना ने फिर भी बैठे बाहर, चेन्नई के निराश फैंस ने ऐसे किए ट्वीट

प्लेऑफ में  धोनी से ज्यादा रन बनाए हैं रैना ने फिर भी बैठे बाहर, चेन्नई के निराश फैंस ने ऐसे किए ट्वीट - CSK fans dejected after Dhoni opts out Suresh Raina from playoffs
दुबई:चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने प्लेऑफ में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एकादश में कोई बदलाव नहीं किया और मथ्यक्रम में सुरेश रैना की जगह रॉबिन उथप्पा को ही जगह दी। इस निर्णय से चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस खासे निराश नजर आए।

हालांकि रैना को जगह ना देने का कारण उनका बुरा फॉर्म है पर उथप्पा भी अब तक कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए हैं। उस पर रैना का प्लेऑफ में सर्वश्रेष्ठ फॉर्म रहा है।

अब तक चेन्नई के लिए सभी प्लेऑफ में रैना ने धोनी से भी ज्यादा रन बनाए हैं। 155 की स्ट्राइक रेट से रैना ने 10 मैचों में 714 रन बनाए हैं। इसमें 7 अर्धशतक शामिल है। इन पारियों में रैना ने कुल 40 छक्के और 51 चौके जमाए हैं। दिलचस्प बात यह है धोनी ने प्लेऑफ में सिर्फ 504 रन बनाए हैं।

माही का यह फैसला चेन्नई के फैंस को नहीं पचा और निराशा और गुस्से में कुछ ऐसे ट्वीट्स किए।
इस सीजन में रैना का प्रदर्शन काफी फीका रहा है। उन्होंने कुल 12 मैचों में 17 की औसत से 160 रन बनाए हैं। इसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 54 का रहा है। आईपीएल 2021 के दूसरे भाग में उनका फॉर्म और भी खराब रहा है। (वेबदुनिया डेस्क)
ये भी पढ़ें
CSK vs DC: शॉ की तूफानी पारी की बदौलत दिल्ली ने बनाए 172 रन