1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. आईपीएल 2015
  4. Kevin Pietersen to join Sunrisers Hyderabad

सनराइजर्स के लिए खेलेंगे पीटरसन

Kevin Pietersen
इंग्लैंड टीम में वापसी की संभावनाओं के समाप्त होने के बाद घरेलू टीम सरे के लिए अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ नाबाद 355 रन की पारी खेलने वाले केविन पीटरसन इंडियन प्रीमियर लीग में अपनी फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद के ग्रुप चरण के शेष मैचों में हिस्सा लेने के लिए शुक्रवार तक भारत पहुंचेंगे।
इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के नए निदेशक एंड्रयू स्ट्रास के पीटरसन की वापसी को पूरी तरह खारिज करने के बाद पूर्व इंग्लिश खिलाड़ी अब आईपीएल में हिस्सा लेने के लिए शुक्रवार तक भारत पहुंच जाएंगे और हैदराबाद के शेष मैचों में हिस्सा लेंगे। 
 
पीटरसन ने सरे के लिए लेसिस्टरशायर के खिलाफ अपनी पारी में 29 रन और जोड़कर नाबाद 355 का स्कोर बनाया, जो प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उनके करियर की सबसे बड़ी पारी है।  स्ट्रास ने पीटरसन से एक बैठक में कथिततौर पर इंग्लैंड में वापसी को खारिज कर दिया था। (एजेंसियां)