1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. earthquake in China
Written By
Last Updated :बीजिंग , गुरुवार, 11 मई 2017 (11:43 IST)

चीन में भूकंप से 8 की मौत

China
बीजिंग। चीन के पश्चिमी क्षेत्र शिजियांग में गुरुवार को 5.4 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए जिसके कारण 8 लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य लोग घायल हो गए। सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी।
 
भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह 5 बजकर 58 मिनट पर आया। भूकंप का केंद्र पामीर पठार के दक्षिण-पूर्वी भाग पर 8 किलोमीटर की गहराई में था। शिन्हुआ समाचार एजेंसी ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 
 
एजेंसी ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से कहा कि भूकंप के बाद भी कई झटके महसूस किए गए। उन्होंने बताया कि खोज एवं बचाव अभियान जारी हैं। (भाषा)
ये भी पढ़ें
मोदी का पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के साहस को सलाम, कहा...