Hanuman Chalisa
Sun, 8 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. China

चीन ने 118 नेपाली नागरिकों को ‘ग्रीन कार्ड’ दिया

China
काठमांडो। चीन ने व्यापार से जुड़े उद्देश्यों के लिए तिब्बत में रहने वाले 100 से ज्यादा नेपाली नागरिकों को पहली बार ‘ग्रीन कार्ड’ या आव्रजन परमिट सौंपा है।
तिब्बत में नेपाल के महावाणिज्य दूत गोविंद बहादुर कार्की ने ‘अन्नपूर्णा पोस्ट’ अखबार को बताया कि चीनी अधिकारियों ने चीन के स्वायत्त क्षेत्र तिब्बत की प्रशासनिक राजधानी ल्हासा में रहने वाले और वहां विभिन्न पेशे से जुड़े कम से कम 118 नागरिकों को ‘ग्रीन कार्ड’ दिया। एक कार्यक्रम में उन्हें ‘ग्रीन कार्ड’ सौंपे गए। चीन ने पहली बार नेपाली नागरिकों को ‘ग्रीन कार्ड’ दिए हैं।
 
‘ग्रीन कार्ड’ 10 साल तक मान्य होगा और कार्ड धारकों को मेडिकल एवं बीमा सहित वे सभी सुविधाएं मिलेंगी जो चीनी नागरिकों को मिलती हैं। कार्की ने बताया कि चीन ने पहली बार इतनी बड़ी संख्या में विदेशी नागरिकों को ‘ग्रीन कार्ड’ दिया है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
ड्रोन हमले में मारा गया केरल का ISIS लड़ाका