1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Brunei xmas punishment
Written By

इस देश में क्रिसमस मनाया तो होगी 5 साल की जेल

Brunei
एक तरफ जहां पूरी दुनिया क्रिसमस के जश्न की तैयारियां में जुटी है, वहीं एक देश में क्रिसमस मनाने पर जेल की सजा देने का ऐलान कर दिया है।
 
बोर्नियो द्वीप में स्थित देश ब्रुनेई के सुल्तान ने घोषणा की है कि अगर कोई भी क्रिसमस मनाते पकड़ा गया तो उसे पांच साल के लिए जेल में डाल दिया जाएगा।
 
सुल्तान ने कहा कि किसी को भी क्रिसमस के मौके पर बधाई देते हुए भी पाया गया या किसी ने सैंटा जैसी टोपी पहनी तो उसे जेल की सजा भुगतनी पड़ेगी। हालांकि गैरमुस्लिम समुदाय के लोगों को क्रिसमस मनाने की अनुमति है लेकिन वे अपने समुदाय से बाहर नहीं जाएंगे और पहले प्रशासन को सूचित करेंगे।
 
उल्लेखनीय है कि ब्रुनेई एक मुस्लिम देश है जिसकी आमदनी पेट्रोलियम से होती है। आर्थिक रूप से बेहद संपन्न इस देश की कुल आबादी करीब 42 लाख है, जिनमें से 65 फीसदी मुस्लिम हैं।
 
ब्रुनेई ने इस ऐलान की वजह बताते हुए कहा कि यह इसलिए जरूरी था ताकि क्रिसमस के खुलेआम जश्न और किसी तरह के हंगामे पर नियंत्रण पाया जा सके, क्योंकि इससे हमारी इस्लामिक आस्था प्रभावित होती है। सुल्तान की ओर से ऐसा आदेश जारी करने के बाद काफी लोग इसका विरोध कर रहे है। लोगों ने इसे बेहद ओछी हरकत बताया है और सोशल मीडिया पर क्रिसमस की तस्वीरें पोस्ट की हैं।