Hanuman Chalisa
Mon, 19 Oct 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Bomb blast in Syria

सीरिया में कार बम धमाका, 50 की मौत

Syria
बेरूत। सीरिया में तुर्की की सीमा के निकट विद्रोहियों के कब्जे वाले शहर में शनिवार को हुए कार बम धमाके में करीब 50 लोगों की मौत हो गई। विस्फोट इतना भीषण था कि आसपास की इमारतों को नुकसान पहुंचा और बचावकर्मियों को मलबे के बीच पीड़ितों की तलाश में मुश्किलें आई।
 
बचावकर्मियों और डॉक्टरों ने कहा कि विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि तकरीबन 100 लोग जख्मी हुए और झुलस गए। हमले की किसी ने भी जिम्मेदारी नहीं ली है। स्थानीय लोगों ने इस्लामिक स्टेट के आतंकियों को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है।
 
एक चिकित्सा कर्मी ने स्थानीय मीडिया संगठन अल-जिस्र को बताया कि अस्पतालों में कई झुलसे हुए शव, क्षत विक्षत हुए शवों का अंबार लगा हुआ था।
 
सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स के प्रमुख रामी अब्दुल रहमान ने बताया कि 14 विद्रोही और स्थनीय अदालत के पहरेदार सहित कम से कम 48 लोगों की मौत हो गई।
 
उन्होंने बताया कि पानी या तेल टैंकर से विस्फोट हुआ। स्थानीय एजाज मीडिया सेंटर और शाभा प्रेस ने मृतकों की संख्या 60 बताई है। विस्फोट के बाद कई घंटों तक तलाश और बचाव अभियान चलाया गया। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
श्रीनगर में भारी बर्फबारी, महंगा हुआ हवाई सफर