विवाहिता बेटी ने दी मुखाग्नि
बेटे के होते हुए विवाहिता बेटी ने पिता को मुखाग्नि देकर अनोखा उदाहरण प्रस्तुत किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मिल क्षेत्र निवासी विनोद सुले (62) की मंगलवार रात मृत्यु हो गई थी। वे पिछले तीन वर्षों से अपनी बेटी अक्षरा खले के साथ रह रहे थे। बुधवार को रामबाग मुक्तिधाम पर बेटी ने पिता को मुखाग्नि दी। परिजनों ने बताया कि श्री सुले के बेटे मनीष ने तीन वर्ष पूर्व उनसे रिश्ता तोड़ लिया था। श्री सुले की मृत्यु होने पर उसे खबर की गई लेकिन उसने पिता का अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया। दाह संस्कार कराने वाले पुरोहित शशीकांत पाठक ने बताया कि शास्त्रों में बेटे और बेटियों दोनों को ही पिता को मुखग्नि देने का अधिकार है। -नप्र

