1. खबर-संसार
  2. »
  3. चुनाव 2009
  4. »
  5. चर्चित चेहरे
  6. सचिन पायलट

सचिन पायलट

कांग्रेस के सांसद सचिन पायलट
दौसा (राजस्थान) से कांग्रेस के सांसद सचिन पायलट अपने पिता, राजेश पायलट, की तरह से कांग्रेस के युवा नेताओं में शुभार होते हैं। 7 सितंबर, 1977 को सहारनपुर (यूपी) में जन्मे सचिन इस बार राजस्थान के अजमेर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी हैं।

इकतीस वर्षीय सचिन मात्र 26 वर्ष की आयु में सांसद बन गए थे। वे संसद की कई समितियों के सदस्य भी हैं। जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी सारा अब्दुल्ला से उन्होंने विवाह किया है जोकि अजमेर में उनके साथ साथ प्रचार कर रही हैं।