1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025
  4. Henry puts Indian batting on Mat once again in an ICC event

न्यूजीलैंड के हेनरी ने फिर मैट पर बिछाई भारतीय बल्लेबाजी, लिए 5 विकेट

मैट हेनरी के पंजे से न्यूजीलैंड ने भारत को 249 के स्कोर पर रोका

Matt Henry
INDvsNZ मैट हेनरी (पांच विकेट) और अन्य गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर न्यूजीलैंड ने रविवार को चैंपियंस ट्रॉफी के 12वें मुकाबले में भारत को 249 के स्कोर पर रोक दिया।

न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टाॅस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने तीसरे ही ओवर में शुभमन गिल (दो) का विकेट गवां दिया। उन्हें मैट हेनरी ने पगबाधा आउट किया। छठें ओवर में काइल जेमीसन ने कप्तान रोहित शर्मा (15) को विल यंग के हाथों कैच आउट कराकर भारत को दूसरा झटका दिया। इसके बाद मैट हेनरी ने विराट कोहली (11) को फिलिप्स के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेज दिया।
30 के स्कोर पर तीन विकेट गवां चुकी भारतीय टीम को श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल की जोड़ी ने संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच चौथे विकेट के लिए 98 रनों की साझेदारी हुई। 30वें ओवर में रचिन रविंद्र ने अक्षर पटेल को आउट कर न्यूजीलैंड को चौथी सफलता दिलाई। अक्षर पटेल ने 61 गेंदों में तीन चौके और एक छक्का लगाते हुए (42) रनों की पारी खेली। अच्छी बल्लेबाजी कर रहे श्रेयस अय्यर को 37वें ओवर में विलियम ओरूर्क ने आउट किया। श्रेयस अय्यर ने 98 गेंदों में चार चौके और दो छक्के लगाते हुए (79) रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।

40वें ओवर में मिचेल सैंटनर ने के एल राहुल (23) को अपना शिकार बनाया। 46वें ओवर में मैट हेनरी ने रवींद्र जाडेजा (16) को आउट न्यूजीलैंड को सातवीं सफलता दिलाई। मैट हेनरी ने 50वें ओवर में हार्दिक पंड्या को आउट किया। हार्दिक पंड्या ने 45 गेंदों में चार चौके और दो छक्के लगाते हुए (45) रनों की शानदार पारी खेली। मोहम्मद शमी (पांच) मैट हेनरी का पांचवां शिकार बने। न्यूजीलैंड के शानदार गेंदबाजी आक्रमण के आगे भारत निर्धारित 50 ओवरों नौ विकेट पर 249 रन ही बना सका।न्यूजीलैंड की ओर से मैट हेनरी ने पांच विकेट लिये। काइल जेमीसन, विलियम ओरूर्क, मिचेल सैंटनर और रचिन रविंद्र ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।(एजेंसी)
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें
अगला लेख
2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दावा ‘मजबूत’: सेबेस्टियन को