1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. साहित्य
  4. »
  5. काव्य-संसार
Written By WD

मां और बाबा

भारती ठक्कर

कविता
ND
मां ने जनम दिया,
बाबा ने चलना सिखलाया,
मां ने शब्दों की पहचान कराई,
बाबा ने उन्हीं शब्दों का अर्थ समझाया,
मां ने दिए विचार
बाबा ने स्वतंत्रता का व्यवहार
मां ने भक्ति सिखलाई
बाबा ने वृत्ति बतलाई
मां ने दी लड़ने की ताकत
बाबा ने जीतने का साहस
उनकी कड़ी के मेहनत के कारण
आज यश मेरे हाथों में है
और उसी यश से मेरी अनूठी शान है
मां और बाबा ही मेरी पहचान है।