- लाइफ स्टाइल
» - साहित्य
» - काव्य-संसार
तो रोना आता है...
-
अरुंधती आमड़ेकर आँसू कमजोरी की निशानी है ये माना मगर गम जब हद से गुजरने लगे तो रोना आता है अँधेरों से लड़ने की ताकत है मुझमें मगर दिन जब रात से लंबा लगे तो रोना आता है हर दरिया तैर कर निकल जाएँगे ये गुरूर अच्छा है मगर जिस्म जब रूह से हारने लगे तो रोना आता हैअपनी किस्मत पर इठलाना अच्छा लगता है मगरदिमाग जब दिल से हारने लगे तो रोना आता हैयादों की दस्तक से कौन खुद को बचा पाया है मगर कभी फलक सितारों से खाली लगे तो रोना आता हैमेरे दोस्तों का जिगर बहुत बड़ा है मगर खुद से माफी न मिले तो रोना आता हैइस दुनिया में हाथ मिलाने वाले बहुत हैंकिसी से दिल ना मिले तो रोना आता है...