सम्बंधित जानकारी
- पंजाब की पराली पर BJP और AAP में ठनी, तेज हुई जुबानी जंग
- गुजरात चुनाव में कितना असर डालेंगी AAP की लोक लुभावन घोषणाएं?
- Gujarat Election 2022 : गुजरात में शुक्रवार को AAP करेगी अपने मुख्यमंत्री उम्मीदवार का ऐलान
- कांग्रेस का चुनाव आयोग से सवाल, हिमाचल प्रदेश और गुजरात चुनावों की घोषणा अलग तारीखों पर क्यों?
- गुजरात विधानसभा चुनावों का ऐलान, 1 और 5 दिसंबर को वोटिंग, 8 को काउंटिंग
कौन होगा गुजरात में AAP का CM उम्मीदवार, केजरीवाल आज करेंगे ऐलान
अहमदाबाद। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज अगले महीने होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के नाम की घोषणा करेंगे।
उम्मीदवार का नाम राज्य के लोगों द्वारा पार्टी को दी गई राय के आधार पर तय किया जाएगा। आप से शीर्ष पद की दौड़ में इसकी राज्य इकाई के अध्यक्ष गोपाल इटालिया, राष्ट्रीय महासचिव इसुदान गढ़वी और महासचिव मनोज सोरठिया शामिल हैं।
पिछले हफ्ते, केजरीवाल ने लोगों से SMS, व्हाट्सएप, वॉयस मेल और ई-मेल के माध्यम से पार्टी से संपर्क करने का आग्रह किया था ताकि वे इस बारे में अपने विचार दे सकें कि राज्य में पार्टी से मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार कौन होना चाहिए, जो वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी द्वारा शासित है।
उन्होंने कहा था कि लोग 3 नवंबर की शाम तक अपनी बात रख सकते हैं और उनकी राय के आधार पर अगले दिन पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के नाम की घोषणा की जाएगी।
आप ने गुजरात चुनाव के लिए 10 उम्मीदवारों की अपनी नौवीं सूची की घोषणा की, जिसके साथ अब तक घोषित उम्मीदवारों की संख्या 118 हो गई है। 182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा के लिए चुनाव अगले महीने 2 चरणों में 1 दिसंबर और 5 दिसंबर को होंगे जबकि वोटों की गिनती 8 दिसंबर को होगी।
Edited by : Nrapendra Gupta
