1. खबर-संसार
  2. »
  3. लोकसभा चुनाव 2014
  4. »
  5. मोदी फैक्टर
Written By भाषा

वडोदरा से भी चुनाव लड़ेंगे मोदी!

नरेन्द्र मोदी
अहमदाबाद। भाजपा की गुजरात इकाई भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी को अपने गृह राज्य में एक सीट से चुनाव लड़ाने की भी पुरजोर तरीके से सिफारिश करेगी क्योंकि यह गुजरात के लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं की इच्छा है। माना जा रहा है कि वह वडोदरा से चुनाव लड़ सकते हैं। मोदी ने वाराणसी से पहले ही उनके नाम का ऐलान कर दिया है।
FILE

राज्य की पार्टी इकाई वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को गांधीनगर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ाने की सिफारिश करने का निर्णय किया है।

पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष आर सी फालदू इन सिफारिशों को दिल्ली तक पहुंचाएंगे जहां भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में गुजरात के उम्मीदवारों पर अंतिम निर्णय किया जा सकता है।

प्रदेश भाजपा के महासचिव विजय रूपानी ने कहा, राज्य में 26 सीटों में से हमने 25 सीटों के लिए प्रत्एक पर तीन नामों की सूची तैयार की है और केवल एक सीट गांधीनगर को छोड़ दिया है। गांधीनगर पर हमने वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के नाम की सिफारिश की है।

मोदी की उम्मीदवारी पर रूपानी ने कहा कि प्रदेश इकाई ने छह करोड़ गुजरातियों और पार्टी कार्यकर्ताओं की इच्छा को देखते हुए नरेन्द्रभाई मोदी को गुजरात की एक सीट से चुनाव लड़ाने की सिफारिश की है।

आडवाणी से ठुकराया प्रस्ताव, यहां से लड़ेंगे चुनाव...


सुत्रों के अनुसार पांच बार गांधीनगर से सांसद लालकृष्ण आडवाणी इस बार गांधीनगर से चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं। उन्होंने प्रदेश भाजपा के प्रस्ताव को भी ठुकरा दिया है।

मध्यप्रदेश भाजपा ने उन्हें भोपाल से चुनाव लड़ाना चाहती है। यहां से निवर्तमान सांसद कैलाश जोशी ने उनके लिए सीट छोड़ने का फैसला किया है।

आडवाणी समर्थकों को डर है कि वह गांधीनगर से चुनाव हार सकते हैं समर्थकों के दबाव के आगे झुकते हुए उन्होंने भी भोपाल से चुनाव लड़ने को सहमती दे दी है। हालांकि यहां से प्रदेश भाजपा ने कृष्णा गौर के नाम की भी सिफारिश की है।
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें