रविवार, 1 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. गंगा दशहरा
  4. Ghagirath ganga ki katha
Written By
Last Updated : गुरुवार, 9 जून 2022 (12:11 IST)

गंगा दशहरा : पूर्वजों का उद्धार करने के लिए भगीरथ गंगा को पृथ्वी पर ले आए, जानिए पौराणिक कथा

गंगा दशहरा : पूर्वजों का उद्धार करने के लिए भगीरथ गंगा को पृथ्वी पर ले आए, जानिए पौराणिक कथा - Ghagirath ganga ki katha
ब्रह्मा से लगभग 23वीं पीढ़ी बाद और राम से लगभग 14वीं पीढ़ी पूर्व भगीरथ हुए। भगीरथ ने ही गंगा को पृथ्वी पर उतारा था। इससे पहले उनके पूर्वज सगर ने भारत में कई नदी और जलराशियों का निर्माण किया था। उन्हीं के कार्य को भगीरथ ने आगे बढ़ाया। पहले हिमालय के एक क्षेत्र विशेष को देवलोक कहा जाता था।
 
 
पूर्वजों का उद्धार क्यां करना पड़ा : इक्ष्वाकु वंश के राजा सगर की 2 रानियां थीं- केशिनी और सुमति। जब दीर्घकाल तक दोनों पत्नियों को कोई संतान नहीं हुई तो राजा अपनी दोनों रानियों के साथ हिमालय पर्वत पर जाकर पुत्र कामना से तपस्या करने लगे। तब ब्रह्मा के पुत्र महर्षि भृगु ने उन्हें वरदान दिया कि एक रानी को 60 हजार अभिमानी पुत्र प्राप्त तथा दूसरी से एक वंशधर पुत्र होगा। वंशधर अर्थात जिससे आगे वंश चलेगा। बाद में रानी सुमति ने तूंबी के आकार के एक गर्भ-पिंड को जन्म दिया। वह सिर्फ एक बेजान पिंड था। राजा सगर निराश होकर उसे फेंकने लगे, तभी आकाशवाणी हुई- 'सावधान राजा! इस तूंबी में 60 हजार बीज हैं। घी से भरे एक-एक मटके में एक-एक बीज सुरक्षित रखने पर कालांतर में 60 हजार पुत्र प्राप्त होंगे।' राजा सागर ने इस आकाशवाणी को सुनकर इसे विधाता का विधान मानकर वैसे ही सुरक्षित रख लिया जैसा कहा गया था। समय आने पर उन मटकों से 60 हजार पुत्र उत्पन्न हुए। जब राजा सगर ने अश्वमेध यज्ञ किया तो उन्होंने अपने 60 हजार पुत्रों को उस घोड़े की सुरक्षा में नियुक्त किया। देवराज इंद्र ने उस घोड़े को छलपूर्वक चुराकर कपिल मुनि के आश्रम में बांध दिया। राजा सगर के 60 हजार पुत्र उस घोड़े को ढूंढते-ढूंढते जब कपिल मुनि के आश्रम पहुंचे तो उन्हें लगा कि मुनि ने ही यज्ञ का घोड़ा चुराया है। यह सोचकर उन्होंने कपिल मुनि का अपमान कर दिया। ध्यानमग्न कपिल मुनि ने जैसे ही अपनी आंखें खोली, राजा सगर के 60 हजार पुत्र वहीं भस्म हो गए।
 
राजा सगर के एक और पुत्र अंशुमान थे और जब उनको इस बात का पता चला तो उन्होंने कपिल मुनि से अपने भाइयों की आत्मा की शांति और मुक्ति के लिए प्रार्थना की। तब कपिल मुनि ने उन्हें बताया कि अगर पवित्र गंगा का जल भस्म हुए सगर पुत्रों पर छिड़क दिया जाए तो उन्हें मुक्ति मिल जाएगी। अंशुमान ने बहुत प्रयास किए परंतु वो अपने भाइयों के लिए गंगा का जल नहीं ला पाए और न ही कपिल मुनि के कोप से मुक्त नहीं पाए। तब बाद में उन्हीं के वंश में उनके पोते राजा भगीरथ हुए जिन्होंने अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए गंगा को धरती पर लाने और अपने पूर्वजों का उद्धार करने के लिए घोर तप किया। 
भागीरथ का तप रहा सफल : उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर ब्रह्मा ने- 'राजन! तुम गंगा का पृथ्वी पर अवतरण तो चाहते हो? परंतु क्या तुमने पृथ्वी से पूछा है कि वह गंगा के भार तथा वेग को संभाल पाएगी? मेरा विचार है कि गंगा के वेग को संभालने की शक्ति केवल भगवान शंकर में है। इसलिए उचित यह होगा कि गंगा का भार एवं वेग संभालने के लिए भगवान शिव का अनुग्रह प्राप्त कर लिया जाए।'
 
महाराज भगीरथ ने वैसे ही किया। उनकी कठोर तपस्या से प्रसन्न होकर ब्रह्माजी ने गंगा की धारा को अपने कमंडल से छोड़ा। तब भगवान शंकर ने गंगा की धारा को अपनी जटाओं में समेटकर जटाएं बांध लीं। बाद में भगीरथ की आराधना के बाद उन्होंने गंगा को अपनी जटाओं से मुक्त कर दिया। गंगा को विष्णुपदी भी कहा जाता है क्योंकि ब्रह्माजी ने श्रीहरि विष्णु के चरण कमल धोये और उसका जल अपने कमंडल में रख लिया था।
ये भी पढ़ें
निर्जला एकादशी व्रत रखने के 2 बड़े फायदे, 5 बड़े दान