जैसलमेर जाने का सबसे अच्छा मौसम कौन सा है?
राजस्थान के एक ऐतिहासिक शहर जैसलमेर को देखना अद्भुत है क्योंकि यहां पर दूर तक रेगिस्तान फैला हुआ है। यहां देखने के लिए बहुत कुछ है। अधिकर पर्यटक रेगिस्तान घूमने के लिए जैसलमेर और बाड़मेर जरूर जाते हैं। यदि आप पर भी जैसलमेर जाना चाहते हैं तो यह जरूर जान लें कि यहां पर किस मौसम में जाना अच्छा रहेगा।
अगर आप रेगिस्तान ही देखना चाहते हैं तो जरूरी है जैसलमेर और बाड़मेर का दौरा करना। अनुपम वास्तुशिल्प, मधुर लोक संगीत, विपुल सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक विरासत को अपने में संजोए हुए जैसलमेर स्वर्ण नगरी के रूप में विख्यात है। दूसरी ओर बाड़मेर राजस्थान में स्थित एक छोटा किंतु रंगों से भरपूर शहर है, लेकिन इसको देखना राजस्थान को देखना है।
किस मैसम में जाएं जैसलमेर : ठंड में राजस्थान की सैर करना बहुत ही अच्छा रहेगा, क्योंकि गर्मी में तो यहां पर बहुत अधिक गर्मी पड़ती है और बारिश में घूमना थोड़ा मुश्किल होता है। आप यहां पर अक्टूबर से मार्च के बीच में कभी भी घूमने जा सकते हैं।
थार रेगिस्तान: थार रेगिस्तान में सर्दियों में ऊंटी की सवारी पर सफर करना, कैप लगाना और यहां पर सैम सैंड ड्यून्स पर सूर्योदय और सूर्यास्त को देखना मंत्रमुग्ध कर देने वाला अनुभव रहेगा। थार रेगिस्तान के केंद्र में कई कैम्पिंग पॉइंट भी हैं जहां पर लोक नृत्य और रात में संगीत के साथ राजस्थानी व्यंजन का आनंद ले सकते हैं।
लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं।
दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।....
और पढ़ें