• Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. व्यंजन
  3. उपवास के पकवान
Written By राजश्री कासलीवाल

शकरकंद की सेंव

रतालू
ND

सामग्री :
500 ग्राम शकरकंद उबले हुए, 250 ग्राम राजगिरा आटा, 250 ग्राम सिंघाड़ा आटा, 2 छोटे चम्मच बारीक कुटी सौंफ, एक चम्मच लाल मिर्च पावडर, नमक स्वादानुसार, तलने के लिए तेल।

विधि :
उबले शकरकंद में आवश्‍यकतानुसार राजगिरे और सिंघाड़े का आटा मिलाकर उपरोक्त सामग्री और आधा बड़ा चम्मच तेल का मोयन डालकर आटे को थोड़ा कड़ा गूँथ कर 10-15 मिनट रख दें।

अब एक कड़ाही में तेल गरम रख दें। आटे को अच्छी तरह मसल कर बड़ी लोई बना लें। अब सेंव बनाने के झारे को कड़ाही पर रखकर आटे को उस पर हथेली की सहायता से रगड़ते जाएँ।
  उबले शकरकंद में आवश्‍यकतानुसार राजगिरे और सिंघाड़े का आटा मिलाकर उपरोक्त सामग्री और आधा बड़ा चम्मच तेल का मोयन डालकर आटे को थोड़ा कड़ा गूँथ कर 10-15 मिनट रख दें।      


तैयार सेंव को दोनों तरफ से पलटकर झारे की सहायता से तेल निथारकर बाहर निकाल लें और हवाबंद डिब्बे में भरकर रख दें। तैयार शकरकंद की सेंव कई दिनों तक खराब नहीं होगी। अब शकरकंद की सेंव का आनंद उठाएँ।