- लाइफ स्टाइल
» - व्यंजन
» - उपवास के पकवान
मूँगफली का हलवा
सामग्री : 1
कप दूध, 2 कप शक्कर, 1 कप पीनट बटर, आधा कप कटे हुए बादाम, काजू और पिस्ता, 2 चम्मच अनार दाना। पीनट बटर के लिए : 1
कप भूनी हुई मूँगफली में एक चम्मच वनस्पति तेल मिलाकर फूड प्रोसेसर में बॉल बनने तक पीसें। अब इसमें शक्कर और स्वादानुसार नमक डाल दें और पेस्ट बना लें। विधि : दूध में शक्कर डालकर उसे औटा लें। अब इसमें पीनट बटर डालें और तब तक हिलाते रहें जब तक मिश्रण गाढ़ा ना हो जाए। अब इसमें अनारदाना डालें और ठंडा होने पर बादाम, काजू और पिस्ता से सजाकर परोसें। नोट : आप दूध की जगह पानी या नारियल का दूध भी इस्तेमाल कर सकते हैं।