सम्बंधित जानकारी
- महेंद्र सिंह धोनी की मैच की परिस्थितियों को समझने में अद्भुत काबिलियत
- World Cup में कुलदीप और चहल दोनों नहीं चले तो बढ़ जाएगी भारत की परेशानी
- ICC Cricket World Cup 2019 : मैंने कभी अपनी लय नहीं खोई थी : कुलदीप
- मैच से पहले न्यूजीलैंड के रॉस टेलर की भारतीय स्पिनरों को चेतावनी, क्या होगा कुलदीप - चहल का जवाब?
- World Cup 2019 : कुलदीप यादव बोले, चहल से सीख सकता हूं कि एक बल्लेबाज के खिलाफ कैसे योजना बनाई जाए
India vs New Zealand। कुलदीप के कोच कपिल पांडे ने खरीदा 55 इंच का टीवी, कुलदीप को टीम में लिए जाने की आशा की
कानपुर। इंग्लैंड के मैनचेस्टर में विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में मंगलवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम जब मैदान पर उतरेगी तो देश के करोड़ों क्रिकेटप्रेमियों की तरह 'चाइनामैन' गेंदबाज कुलदीप यादव के गुरु कपिल पांडे भी टेलीविजन स्क्रीन से चिपककर टीम की जीत की दुआ करेंगे।
अंतिम 11 में कुलदीप के चयन को लेकर आश्वस्त कपिल ने 55 इंच का बड़ा एलईडी टीवी भी खरीद लिया है ताकि वे अपने शिष्य के बॉलिंग एक्शन को बारीकी से परख सकें। उन्होंने सोमवार को कहा कि न्यूजीलैंड की टीम दबाव में बिखर जाती है।
अगर तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह 2-3 विकेट जल्दी निकाल लेते हैं तो विपक्षी टीम पर दबाव बनाया जा सकता है और कुलदीप के लिए न्यूजीलैंड के मध्यक्रम को बिखेरना और आसान हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण मुकाबले में कप्तान विराट कोहली शायद कुलदीप और युजवेन्द्र चहल में एक स्पिनर का चुनाव करें, क्योंकि उनके पास विकल्प के तौर पर रवीन्द्र जडेजा उपलब्ध हैं, जो स्पिन के साथ-साथ बल्लेबाज के तौर पर उपयोगी रहेंगे। लेकिन उन्हें उम्मीद है कि मंगलवार के मैच में कुलदीप को अंतिम 11 में जगह मिलेगी। अगर ऐसा होता है तो कानपुर के क्रिकेटप्रेमियों की खुशी कई गुना बढ़ जाएगी।
कपिल ने कहा कि आम क्रिकेट प्रशंसक की तरह मैंने भी भारतीय टीम की जीत के जश्न का पूरा इंतजाम कर रखा है। मैच का पूरा लुत्फ उठाने के लिए 55 इंच का टीवी खरीदकर लाया हूं। जीत के बाद भी रोवर्स क्लब के बच्चों के साथ जमकर जश्न मनाया जाएगा।