सम्बंधित जानकारी
- जज्बे को सलाम : UP के सब इंस्पेक्टर की प्रतिज्ञा, अब कोई नहीं सोएगा भूखा...
- Corona संक्रमण को लेकर जरूरी टिप्स, होम आइसोलेशन में कर रहे हैं इलाज तो इन बातों का रखें ध्यान...
- अगले 3 दिनों में राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को मिलेगी Corona Vaccine की 51 लाख खुराक
- गांवों में कोरोना संक्रमण पर सरकार ने जारी की गाइडलाइंस, जानिए SOP की 15 खास बातें...
- कोरोनावायरस : वरिष्ठ नागरिकों के फोन का जवाब देने के लिए 4 सदस्यीय टीम तैनात
अब बिना आईडी प्रूफ लग सकेगी जैन साधु-साध्वियों को वैक्सीन
नई दिल्ली। जैन साधुओं की आध्यात्मिक दिनचर्या व उनके कठोरतम नियमों को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक नोटिफिकेशन/आदेश जारी कर राज्य सरकारों को निर्देशित किया है कि जैन साधुओं को बिना किसी पहचान प्रमाण साक्ष्य के वैक्सीन लगाई जाए। पूरे देश में विचरण/ विहार/ पदयात्रा करने वाले साधु-साध्वी अपने नज़दीकी वैक्सीन सेंटर पर जाकर वैक्सीन लगवा सकते हैं।
देशभर के विभिन्न जैन संगठनों ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन से आग्रह किया था कि देशव्यापी टीकाकरण अभियान में जैन साधुओं को टीका लगवाने के लिए पहचान पत्र मांगे जा रहे हैं, जो संभव नहीं हैं, ऐसी स्थिति में स्वास्थ्य मंत्रालय, भारत सरकार एक आदेश जारी कर जैन साधुओं को इस पहचान पत्र से संबंधित समस्याओं से मुक्त रखा जाए।
जैन समाज के इस अनुरोध पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस नोटिफिकेशन के आधार पर जैन साधु-साध्वी किसी भी वैक्सीनेशन सेंटर पर जाकर कोरोनावायरस (Coronavirus) का टीका लगवा सकेंगे।
