सम्बंधित जानकारी
- ब्राजील में Corona virus से पिछले 24 घंटे में 1,473 मौतें, इटली को पीछे छोड़ा
- अमेरिका ने ब्राजील को भेजी कोरोना की अप्रमाणित दवा
- Corona के बावजूद फुटबॉल की वापसी चाहते हैं ब्राजीली राष्ट्रपति
- रूस, ब्राजील और भारत में बढ़े कोरोना संक्रमित, दुनिया की चिंता बढ़ी
- ब्रिक्स बैंक ने कोविड-19 से लड़ने के लिए भारत को 1 अरब डॉलर का कर्ज दिया
Coronavirus | ब्राजील में 10 लाख से अधिक हुए Covid 19 संक्रमण के मामले, अमेरिका के बाद सर्वाधिक
साओ पाउलो। ब्राजील की सरकार ने देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 10 लाख से अधिक मामले होने की पुष्टि की है। संक्रमण के सर्वाधिक मामले अमेरिका में हैं और उसके बाद ब्राजील में।
देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि कुल मामले 10,32,913 हैं, जो गुरुवार को जितने मामले थे, उनके मुकाबले 50,000 से अधिक है। हालांकि उसने यह भी कहा कि आंकड़ों में बदलाव इसलिए भी इतना अधिक है, क्योंकि इनमें पिछले दिन के जो मामले नहीं जुड़े थे, उन्हें भी जोड़ा गया है।
ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो अब भी कोविड-19 के जोखिम को कम करके आंक रहे हैं जबकि बीते 3 महीने में संक्रमण के कारण यहां करीब 50,000 लोगों की मौत हो चुकी है। उनका कहना है कि सामाजिक मेल-मिलाप से दूरी का अर्थव्यवस्था पर संक्रमण के मुकाबले कहीं अधिक खराब असर पड़ेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि संक्रमण के मामले आधिकारिक आंकड़ों की तुलना में 7 गुना अधिक हो सकते हैं।
अमेरिका के जॉन्स हॉप्किंस विश्वविद्यालय का कहना है कि ब्राजील हर दिन प्रति 1,00,000 लोगों पर औसतन महज 14 जांच ही करवा पा रहा है, जो विशेषज्ञों के मुताबिक जरूरत से 20 गुना कम है। (भाषा)
