सम्बंधित जानकारी
- COVID-19 : सोनू सूद ने 173 प्रवासी श्रमिकों को चार्टर्ड विमान से घर भेजा
- इंदौर में 4 नई मौतों के बाद मृतक संख्या 153 हुई, Corona संक्रमितों का आंकड़ा 3700 के पार
- भारत में एक हफ्ते में Corona के मामले 61 हजार बढ़े, विशेषज्ञों ने जताई गहरी चिंता
- Special Report : कोरोना काल में बच्चों पर मंडराया कुपोषण का खतरा,गर्भवती महिलाओं पर भी संकट
- Lockdown में क्रिकेटर कोहली ने की इंस्टाग्राम पर जमकर कमाई
Corona से पाकिस्तान को बड़ा झटका, जा सकती हैं 30 लाख नौकरियां
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के वित्त मंत्रालय के अनुसार, आर्थिक तंगी से जूझ रहे देश में कोविड-19 महामारी की वजह से 30 लाख नौकरियां जाने की आशंका है।
महामारी के कारण अर्थव्यवस्था को हुए अनुमानित नुकसान के बारे में सीनेटर मुश्ताक अहमद के सवाल के जवाब में वित्त मंत्रालय ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में 10 लाख नौकरियां और सेवा क्षेत्र में 20 लाख नौकरियां जाने की संभावना है।
मंत्रालय ने पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ डेवलपमेंट इकोनॉमिक्स के अध्ययन का हवाला दिया और कहा कि कृषि, सेवा और औद्योगिक क्षेत्रों की अनुमानित एक करोड़ 80 लाख नौकरियों में कई नौकरियां इस महामारी के कारण चली जाएंगी।
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान में कोरोना वायरस के कुल 89,249 मामले सामने आए हैं और अब तक कुल 1838 लोगों की मौत हो चुकी है। (भाषा)
