ramcharitmanas
✕

Corona Virus ने 70 देशों में पैर पसारे, दहशत में दुनिया

Published: सोमवार, 2 मार्च 2020 (16:54 IST)
जानलेवा कोरोना वायरस ने 70 देशों में अपने खूनी पंजे फैलाकर दुनिया को दशहत में डाल दिया है। सोमवार को दोपहर 3.30 बजे तक मरने वालों का आंकड़ा 3 हजार 44 तक पहुंच गया था जबकि 89 हजार 243 लोग इसके संक्रमण के शिकार हैं। अब यह तो ऊपरवाला ही जानता है कि इनमें से कितने बचेंगे और कितने कोराना के ग्रास बनेंगे। कोराना वायरस का दुनिया का ताजा हाल...

ईरान में भी तबाही : ईरान में कोराना वायरस ने 66 लोगों की जान ले ली है। सोमवार तक ईरान में कोराना वायरस के संक्रमण के मरीजों की संख्या 1501 पर पहुंच गई है। ईरान में यह विषाणु कैसी तबाही मचा रहा है, इसका सबूत तब मिला, जब लोग सड़कों पर ही दम तोड़ने लगे। उन्हें अस्पताल तक नसीब नहीं हुआ।

इटली में कोरोना वायरस से 34 लोगों की मौत : इटली में कोराना वायरस से अभी तक 34 लोग मौत के आगोश में समा चुके हैं। इटली में 1577 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। वैसे एक अच्छी खबर यह है कि शनिवार तक कोरोना वायरस की जद में आए 33 लोग ठीक हो चुके हैं। उपचार के बाद ठीक होने वालों की संख्या 83 पर पहुंच गई है।

कोरिया में 22 लोगों की मौत, संक्रमितों की संख्या 4212 : दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस अब तक 22 लोगों को मौत की नींद सुला चुका है और यहां 4212 लोग संक्रमित हैं। कोरिया में कोरोना वायरस के 476 नए मामले सामने आए हैं, जिसमें सबसे अधिक 377 मामले दाएगू में दर्ज किए गए हैं। इसके मद्देनजर सरकार ने शनिवार को इसके खतरे की चेतावनी का स्तर ‘ऑरेंज’ से ‘रेड’ कर दिया था।

स्पेन में अब तक 71 लोग संक्रमित : स्पेन में खतरनाक कोरोना वायरस से अब तक 71 लोग संक्रमित हो गए हैं। पिछले कुछ घंटों में मेड्रिड में कोरोना वायरस के 4 नए मामले, उत्तरी क्षेत्र कास्टिला-लियोन और उत्तर पूर्वी क्षेत्र कटालन में 3-3, दक्षिण-पश्चिमी इलाके एक्सट्रम्डुरा और कास्टिला-ला मांचा में 1-1 नए मामले दर्ज किए गए हैं।

सिंगापुर में कोरोना वायरस के 4 और मामले सामने आए : सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना वायरस के 4 और मामलों की पुष्टि की है। पीड़ितों में 1 जापानी नागरिक तथा म्यांमार और फिलीपीन के 2 घरेलू सहायक शामिल हैं। संक्रमण के मरीज साइंस पार्क हब में विजलर्न टेक्नोलॉजीज के एक क्लस्टर से हैं। चौथा पीड़ित 54 साल का जापानी नागरिक है। सिंगापुर में कोरोना वायरस के कुल 106 मामले हो गए हैं, जिसमें से 74 मरीज ठीक हो गए हैं।

फ्रांस में लूव्र संग्रहालय बंद : कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण फ्रांस के प्रसिद्ध लूव्र संग्रहालय को रविवार को बंद कर दिया गया। इसके कर्मचारियों ने इस वायरस के प्रकोप के मद्देनजर एक विशेष बैठक में इसे बंद करने का फैसला लिया। इस घातक विषाणु के तेजी से हो रहे प्रसार को देखते हुए गत शनिवार को संग्रहालय में 5 हजार से अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर पाबंदी लगा दी थी। फ्रांस में 100 से अधिक लोग कोरोना वायरस से ग्रसित हुए हैं, जिनमें से 2 लोगों की मौत हो चुकी है।

दिल्ली पहुंचा कोरोना वायरस : जानलेवा कोरोना वायरस की पहुंच दिल्ली तक हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि दिल्ली में एक मरीज कोराना वायरस से पीड़ित है। मंत्रालय के अनुसार, तेलंगाना में भी एक व्यक्ति के संक्रमित होने की जानकारी मिली है। दिल्ली में जिस पीड़ित में कोरोना वायरस के लक्षण पाए गए हैं, वह इटली की यात्रा करके आया था जबकि केरल वाला मरीज दुबई से आया था। फिलहाल दोनों की हालत स्थिर है।

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

Census 2027: 25 जनवरी से शुरू होगी देश की आबादी की गिनती, जानिए किन राज्यों में टली प्रक्रिया

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा: प्रदेश में बस संचालन को नई गति दे रही निजी भागीदारी और आधुनिक तकनीक

रिलायंस ने तोड़ा कमाई का रिकॉर्ड, तिमाही मुनाफा 33.8% उछलकर ₹29,550 करोड़, पहली बार ₹3.62 लाख करोड़ के पार पहुंचा रेवेन्यू

कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर कांग्रेस का निशाना, बोले- सवालों से घबराती है भाजपा

UP की 58 हजार ग्राम पंचायतों का बदलेगा विकास मॉडल! योगी सरकार का हाईटेक प्लान, अब तकनीक से बनेगी गांवों की विकास योजना

अगला लेख