ramcharitmanas

केंद्र की राज्यों को चेतावनी : खुशफहमी पालने से बढ़ सकते हैं कोरोना मामले, पत्र लिखकर दी हिदायत

Updated: गुरुवार, 15 जुलाई 2021 (20:33 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को राज्यों के साथ देश के अनेक हिस्सों में, खासतौर पर हिल स्टेशनों पर कोरोनावायरस (Coronavirus) के नियमों के उल्लंघन के विषय को उठाया और महामारी की रोकथाम के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य संबंधी कदम उठाने की जरूरत बताई।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को लिखे पत्र में कहा कि इस समय खुशफहमी पालने से कोविड-19 के मामले फिर से बढ़ने की आशंका है। उन्होंने कहा, देश के अनेक भागों, विशेष रूप से हिल स्टेशनों, सार्वजनिक परिवहन और बाजारों में कोविड नियमों का उल्लंघन होते देखा गया है। यह कहने की जरूरत नहीं कि इस समय पर इतनी खुशफहमी संक्रमण के मामलों में एक बार और इजाफा कर सकती है।
ALSO READ: पाकिस्तान में Coronavirus की चौथी लहर ने पकड़ा जोर
भूषण ने कहा कि कोविड-19 रोकथाम और प्रबंधन के सिद्धांतों का पालन अत्यावश्यक है और जांच, निगरानी, उपचार, टीकाकरण तथा कोविड अनुकूल व्यवहार का पालन करने की पांच सूत्री रणनीति पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
ALSO READ: 29 देशों में है Coronavirus का लैंबडा वेरिएंट, जानिए यह कितना खतरनाक है
कुछ दिन पहले ही केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हिल स्टेशनों समेत देश के अनेक हिस्सों में कोविड-19 संबंधी नियमों की अवहेलनाओं के विषय को उठाया था और राज्यों तथा केंद्रशासित प्रदेशों से दिशानिर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा था।(भाषा)

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

रीवा-सतना के बाढ़ पीड़ितों को कपड़े-खाना और शुद्ध पानी उपलब्ध कराया जाए: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से की सौजन्य भेंट

नई दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे सीएम डॉ.मोहन यादव, रविवार को करेंगे बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण

सोनिया गांधी की किताब 'Belonging: A Journey of Love' पर क्‍या है कंट्रोवर्सी, प्रकाशन ने क्‍यों छापने से किया इनकार?

किसी ने पूछा— RSS जॉइन करने पर मुझे क्या मिलेगा, न्‍यू यॉर्क में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने दिया ये जवाब

अगला लेख