सम्बंधित जानकारी
- COVID-19 in Delhi : दिल्ली में Corona के 4998 नए मामले, 7.24 फीसदी हुई संक्रमण की दर
- इंदौर में नहीं थम रहे मामले, लगातार 8वें दिन मिले 500 से ज्यादा नए Corona मरीज
- कोरोना काल में दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, 50% कर्मचारियों को 31 दिसंबर तक वर्क फ्रॉम होम
- पूरी दिल्ली को Corona Vaccine लगाने के लिए हमारे पास पर्याप्त साधन मौजूद : सत्येंद्र जैन
- COVID-19 in MP : मध्यप्रदेश में Corona संक्रमण के 1634 नए मामले, 13 और लोगों की मौत
COVID-19 in America : अमेरिका में Corona के 1 दिन में 2 लाख से अधिक नए मामले
वॉशिंगटन। वैश्विक महामारी कोरोनावायरस (Coronavirus) से विश्व में सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोनावायरस के रिकॉर्ड 2 लाख से अधिक नए मामले सामने आए हैं। जॉन हॉपकिंस युनिवेर्सिटी के अनुसार अमेरिका में इससे पहले 21 नवंबर को कोरोना के 189,000 नए मामले सामने आए थे।
पिछले 24 घंटों में कोरोना महामारी के 205,557 नए मामलों की पुष्टि के बाद देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या भयावह रूप से बढ़ते हुए 1.39 करोड़ के पास पहुंच गई है। इस दौरान कोरोना से 1404 लोगों की मौत से मरने वालों का आंकड़ा 264,866 पर पहुंच गया है। कोरोना महामारी की शुरुआत से अब तक देश में 4,947,446 लोग इस संक्रमण से पूरी तरह उबर चुके हैं।
गौरतलब है कि अमेरिका पूरे विश्व में कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित है, जबकि दूसरे नंबर पर भारत और तीसरे नंबर पर ब्राज़ील है। विश्वभर में कोरोनावायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या 6.09 करोड़ से अधिक हो गई है और इस महामारी से अब तक 14.32 लाख से ज्यादा लोगों की मौत भी हो चुकी है।(वार्ता)
