- लाइफ स्टाइल
» - व्यंजन
» - कुकिंग टिप्स
विटामिन्स आहार
* जब भूख लगी हो तब न खाकर बाद में अधिक खाना शरीर की स्वाभाविक प्रक्रिया में बाधा पहुँचाता है। ऐसी गलती न करें। भूख के अनुसार ही खाएँ। * विटामिन्स, प्रोटीन्स, खनिज जो शरीर के लिए जरूरी हैं ऐसे सभी पदार्थों को प्रतिदिन अपने आहार में जरूर रखें। * जहाँ तक हो सके शीघ्र सुपाच्य पदार्थों का ही सेवन करें। इनसे आप कब्ज या गैस जैसे रोगों से बचे रहेंगे। * खाना खाने का भी तरीका अपनाएँ। प्रसन्न मन से एक जगह बैठकर भोजन करें। इस समय तनाव और चिंता छोड़ दें। अच्छे सलीके से किए गए भोजन से तन और मन दोनों ही प्रभावित होते हैं। * अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रतिदिन 8 से 10 गिलास तक पानी पीएँ।