सम्बंधित जानकारी
- केजरीवाल ने CM भूपेंद्र पटेल को चिट्ठी लिखकर मिलने का समय मांगा, सियासत गरमाई, जानें क्या है वजह?
- बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी स्ट्राइक : मुठभेड़ में 5 नक्सली ढेर, 200 से ज्यादा ठिकाने ध्वस्त
- बिना पेनेट्रेशन 'रेप' नहीं, 'रेप का प्रयास है', छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
- छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा, स्टील प्लांट में विस्फोट, 7 मजदूरों की मौत, कई घायल
- छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, 14 नक्सली ढेर
छत्तीसगढ़ में वेदांत प्लांट में बड़ा धमाका: बायलर फटने से 10 मजदूरों की मौत, 23 घायल
छत्तीसगढ़ के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में बड़े हादसे की खबर आ रही है। प्लांट के भीतर लगे विशालकाय बॉयलर में अचानक हुए भीषण विस्फोट ने पूरे औद्योगिक परिसर को दहला दिया। बताया जा रहा है कि इसमें कई मजदूर झुलस गए हैं। हादसे में 10 की मौत हो गई और 23 घायल हो गए हैं।
धमाके की गूंज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी, जिससे न केवल प्लांट के कर्मचारी बल्कि आसपास के ग्रामीण इलाकों में भी भूकंप जैसी दहशत फैल गई।
मुख्यमंत्री ने जताई संवेदनाएं
बॉयलर ब्लास्ट की दुर्घटना पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरी संवेदना व्यक्त की। साथ ही उन्होंने शोकाकुल परिजनों के साथ अपनी संवेदनाएं जताईं। उन्होंने जिला प्रशासन को राहत-बचाव कार्य तेज करने, घायलों के बेहतर उपचार और घटना की निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए तथा दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन भी दिया। Edited by : Sudhir Sharma
