1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. आने वाली फिल्म
Written By समय ताम्रकर

सुनो ना

सुनो ना तारा शर्मा
निर्देशक : अमी थानावाला
गीतकार : योगेश
संगीतकार : संजय चौधरी
कलाकार : तारा शर्मा, धर्मेन्द्र गोहिल, मकरंद शुक्ला, अविनाश तिवारी, रिंकू पटेल, राजेन्द्र चावला

PR
अमी थानावाला ने अपना करियर एक सहायक निर्देशक के रूप में शुरू किया था। वे संजय लीला भंसाली के ‘खामोशी’ में और जॉन मैथ्यू मथान के ‘सरफरोश’ में सहायक रह चुके हैं। अमी अब स्वतंत्र निर्देशक बन गए हैं और सिनेमा कोलाज बैनर तले उन्होंने ‘सुनो ना’ फिल्म बनाई है।

यह फिल्म एक अविवाहित माँ की कहानी है। एक लड़की को जब उसका प्रेमी द्वारा धोखा देता है तो वह आत्महत्या करने का सोचती है। तभी उसे पता चलता है कि वह गर्भवती है। वह मासूम को बिना वजह मारना नहीं चाहती। दूसरे शहर जाकर बच्चे को वह जन्म देना चाहती है, साथ ही एक नई जिंदगी आरंभ करने का वह फैसला करती है।

फिल्म में घुमाव तब आता है जब गर्भ में पल रहा शिशु और माँ आपस में बात करने लगते हैं। यही नहीं वे साथ में गाना भी गाते हैं। वह मासूम बहुत कुछ जानना चाहता है। खासकर अपने पिता के बारे में।

यह फिल्म उन तीन किरदारों के इर्दगिर्द भी घूमती है जो उस लड़की की जिंदगी में इन नौ महीनों के दौरान आते हैं। तारा शर्मा ने इस फिल्म में प्रमुख भूमिका निभाई हैं। यह उनकी शादी के बाद पहली फिल्म है।
लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
समय ताम्रकर फिल्म समीक्षक हैं, जो फिल्म, कलाकार, निर्देशक, बॉक्स ऑफिस और फिल्मों से जुड़े पहलुओं पर गहन विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं।.... और पढ़ें