’रनवे’ कहानी है 22 वर्षीय एलन की। एलन अपनी प्रेमिका मेलविना को बेहद चाहता है और उसे बचाने के लिए वह पेशेवर हत्यारा भी बन जाता है।
मेलविना नेक्स्ट गैलेरी में काम करती है और वहाँ उसे ड्रग की लत लग जाती है। लगातार ड्रग्स लेने की वजह से उसकी जिंदगी खतरे में आ जाती है। उसका इलाज किया जाना जरूरी है क्योंकि उसे कई तरह की बीमारियों ने घेर लिया है।
एलन से अपनी प्रेमिका की तकलीफ देखी नहीं जाती और वो किसी भी कीमत पर उसे बचाना चाहता है। उसे पैसों की सख्त जरूरत है और ऐसे मोड़ पर उसके कदम अपराध की दुनिया की ओर बढ़ जाते हैं।
IFM
पैसों के लिए वह अरबपति और एक कैसिनो के मालिक विक्टर की हत्या करने का काम अपने हाथ में लेता है।
क्या एलन हत्या कर पाएगा? विक्टर की हत्या कौन करवाना चाहता है? क्या मेलविना की जान बचेगी? जानने के लिए देखिए ‘रनवे’।
लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
समय ताम्रकर फिल्म समीक्षक हैं, जो फिल्म, कलाकार, निर्देशक, बॉक्स ऑफिस और फिल्मों से जुड़े पहलुओं पर गहन विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं।.... और पढ़ें