बैनर : तिजोरी इंटरनेशनल, रोहित कुमार प्रोडक्शन्स, ज़ी मोशन पिक्चर्स निर्देशक : दीपक तिजोरी संगीत : मोंटी शर्मा कलाकार : सनी देओल, अर्जुन रामपाल, सागरिका घाटगे, उदिता गोस्वामी
अर्जुन कपूर (अर्जुन रामपाल) एक बेहद सफल वकील है। कितना भी मुश्किल केस हो, अर्जुन अपने ज्ञान और समझ के जरिये केस जीतने में सफल रहता है। आज तक वह कोई केस नहीं हारा है और दूसरे वकील उसके सामने अदालत में आने से घबराते हैं।
अर्जुन को सिर्फ केस जीतने से मतलब है। दोषियों के अपराध को जानते हुए भी वह कानून की पतली गलियों से उन्हें बचा ले जाता है। उसे नैतिकता से कोई लेना-देना नहीं है।
वर्षों तक अपराधियों को बचाने के बाद अर्जुन को अपनी गलती का अहसास होता है और वह वकालत छोड़ना चाहता है। लेकिन कोई ऐसा है जो नहीं चाहता कि अर्जुन अपराधियों को बचाना अब छोड़ दे।
अर्जुन परेशानियों से घिर जाता है और अपने आपको बचाने की कोशिश करता है। इस काम में उसकी मदद करते हैं उसकी गर्लफ्रेंड उर्वशी (सागरिका घाटगे) और लोकल गोआ पुलिस ऑफिसर यश देशमुख (सनी देओल)।
IFM
क्या अर्जुन बच पाएगा? क्या यश देशमुख अर्जुन की रक्षा कर पाएगा? कौन है वो, जो अर्जुन के पीछे है? इसके जवाब मिलेंगे सस्पेंस थ्रिलर ‘फॉक्स’ में।
लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
समय ताम्रकर फिल्म समीक्षक हैं, जो फिल्म, कलाकार, निर्देशक, बॉक्स ऑफिस और फिल्मों से जुड़े पहलुओं पर गहन विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं।.... और पढ़ें