शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला
Written By WD

उदास सेलिना

सेलिना जेटली
दिवाली गुजर गई, लेकिन सेलिना जेटली की उदासी अब तक दूर नहीं हुई। बात दरअसल ये है कि सेलिना की यह पाँचवीं ऐसी दिवाली है, जब वे अपने परिवार से दूर रहीं। दिवाली के समय वे थाईलैंड में गोविंदा, सुनील शेट्टी और ईशा देओल के साथ ‘चाय गरम’ की शूटिंग कर रही थीं। इस वजह से उनका दु:खी होना स्वाभाविक है।

अपने घर को मिस करने वाली सेलिना का कहना है कि पिछले वर्ष वे दक्षिण अफ्रीका में ‘गोलमाल रिटर्न’ को प्रमोट करने में व्यस्त थीं और इस वर्ष शूटिंग में। वे कहती हैं ‘इतने महत्वपूर्ण त्योहार पर परिवार के साथ नहीं रहने का मुझे दु:ख है। लेकिन फिल्म इंडस्ट्री मेरा दूसरा परिवार है। मैंने अपने साथियों के साथ ही दिवाली मनाई। हाँ, मॉम, डैड और भाई को बहुत मिस किया।‘