सोमवार, 20 अप्रैल 2026
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. salman khan matrubhumi may war rest in peace new song update viral video
Last Modified: गुरुवार, 9 अप्रैल 2026 (17:22 IST)

सलमान खान ने गुनगुनाई नई धुन, 'मातृभूमि' के अगले गाने को लेकर बढ़ी उत्सुकता

Salman Khan new song
सलमान खान की आने वाली फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' के अगले गाने को लेकर इंतज़ार और भी बढ़ता जा रहा है, खासकर तब से जब सुपरस्टार ने खुद एक वीडियो साझा किया है जिसमें वह एक गाने की धुन गुनगुनाते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो इस मच-अवेटेड फिल्म के अगले ट्रैक की तरफ इशारा करता है।
 
सोशल मीडिया पर यह वीडियो शेयर करते हुए सलमान खान ने कैप्शन में लिखा, 'मेरा जी नहीं भरा।' वीडियो में सलमान खान गाना गुनगुनाते नजर आ रहे हैं। 
 
प्रोडक्शन के करीबी एक सोर्स ने खुलासा किया, 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का आने वाला गाना फिल्म की कहानी पर ज्यादा फोकस करता है। इस गाने में सलमान खान या चित्रांगदा सिंह नजर नहीं आएंगे, बल्कि यह फिल्म के दो नए चेहरों को पेश करेगा जो कहानी में अहम भूमिका निभा रहे हैं। इसके पीछे का आइडिया हमेशा से फिल्म की दुनिया को और बड़ा करना और दर्शकों को इसके किरदारों और उनके इमोशनल सफर की गहरी झलक दिखाना रहा है।
 
दिलचस्प बात यह है कि सलमान खान इस खास गाने में नजर नहीं आएंगे। यह फैसला पूरी तरह से स्क्रिप्ट की डिमांड पर लिया गया है। सोर्स ने आगे बताया, स्क्रीनप्ले के प्रति ईमानदार रहने के लिए यह सोच-समझकर लिया गया फैसला है। फिल्म का हर गाना एक मकसद पूरा करता है, और यह गाना खास तौर पर नए किरदारों और उनके सफर को स्थापित करने में मदद करता है।
 
'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का प्रोडक्शन सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले सलमा खान द्वारा किया गया है, और अपूर्व लाखिया इसके डायरेक्टर हैं। यह फिल्म बहादुरी, बलिदान और जुझारूपन का एक बेबाक चित्रण पेश करने का वादा करती है। फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी एक अहम भूमिका में नजर आएंगी।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
'धुरंधर' की सक्सेस के बाद चमकी सारा अर्जुन की किस्मत, भंसाली के मेगा प्रोजेक्ट में निभाएंगी मधुबाला का किरदार