1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. sushant singh rajput drug case rhea chakraborty statement to ncb

सुशांत सिंह राजपूत के परिवार पर रिया चक्रवर्ती ने लगाए गंभीर आरोप, बोलीं- बहन और जीजा के साथ लेते थे ड्रग्स

sushant singh rajput
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक साल होने वाला है। लेकिन एक्टर की मौत की गुत्थी अबतक सुलझ नहीं पाई है। एक तरफ सीबीआई इस केस में अपनी छानबीन कर रही है, तो वहीं एनसीबी भी इस केस से जुड़े ड्रग्स एंगल की जांच कर रही है। 

 
एनसीबी ने बीते दिनों सुशांत के दोस्त और फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी को गिरफ्तार किया था। साथ ही एक्टर के नौकर नीरज और केशव को पूछताछ के लिए समन भी भेजा। वहीं ड्रग्स केस में सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को भी जेल जाना पड़ा था। 
 
वहीं अब इस मामले में एक और बड़ा अपडेट सामने आया है। इस केस में मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती का एनसीबी को दिया गया बयान सामने आया है जिसे जांच एजेंसी ने अपनी चार्जशीट में भी शामिल किया है। ये बयान रिया ने खुद अपने हाथों से लिखकर दिया है।
 
इस बयान में रिया ने सुशांत के परिवार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। रिया ने कहना है कि सुशांत के परिवार को ये अच्छी तरह से पता था कि उन्हें ड्रग्स की लत लग चुकी है। इतना ही नहीं, सुशांत अपनी बहन प्रियंका और जीजा सिद्धार्थ के साथ भी गांजा लिया करते थे और साथ ही साथ उनके लिए गांजा लाया भी करते थे।
 
रिया ने बताया कि ड्रग्स के कारण सुशांत की तबीयत बिगड़ रही थी इसलिए उनका भाई शौविक सुशांत को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराना चाहता था लेकिन वो इसके लिए तैयार नहीं थे। हालांकि उन्होंने फिर भी सुशांत को अस्पताल में एडमिट कराने की बहुत कोशिश की लेकिन सुशांत की मर्जी के आगे नाकाम रहीं जिसके सबूत भी हैं उनके पास।
 
रिया ने उस प्रिस्क्रिप्शन का भी जिक्र किया है जो सुशांत की बहन प्रियंका ने 8 जून, 2020 को वॉट्सएप के जरिए उन्हें भेजा था। रिया का कहना है कि इस प्रिस्क्रिप्शन में librium 10 mg, nexito, जैसी दवाएं लिखी गईं थीं जो कि NDPS के तहत ड्रग्स की कैटेगरी में आती हैं। 
 
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजूपत बीते साल 14 जून को अपने मुंबई स्थित फ्लैट पर मृत पाए गए थे। सुशांत ने आत्महत्या क्यों कि इसकी असल वजह अब तक सामने नहीं आ पाई है। वहीं इस केस में सामने आए ड्रग्स एंगल में एनसीबी अब तक कई बॉलीवुड सेलेब्स से भी पूछताछ कर चुकी है।
 
अगला लेख
दिलीप कुमार हेल्थ अपडेट : हालत स्थिर, 2-3 दिनों में मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी