1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. suriya starrer soorarai pottru third highest rated film on imdb

Suriya की Soorarai Pottru ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, IMDB में सबको पीछे छोड़ा

Surya
साउथ एक्टर सूर्या की बीते साल नवंबर में रिलीज हुई फिल्म 'सोरारई पोटरु' को दर्शकों की ओर शानदार प्रतिक्रिया मिली थी। ये फिल्म आर्मी से रिटायर्ड कैप्टन 'गोपीनाथ' के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म को ऑस्कर में भी कई कैटेगरी के लिए चुना गया। 

 
सूर्या की ये फिल्म रिलीज के बाद से ही रिकॉर्ड कायम करने में कामयाब रही है। 'सोरारई पोटरु' IMDb पर तीसरी सबसे अधिक रेटिंग वाली फिल्म बनकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने में कामयाब रही है। इसने शशांक रिडेम्पशन (1994) और द गॉडफादर (1972) के बाद 9.1 की रेटिंग के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है। 
 
'सोरारई पोटरु' ने बेस्ट एक्टर, बेस्ट एक्ट्रेस, बेस्ट डायरेक्टर और बेस्ट ऑरिजनल स्कोर में ऑस्कर की दौड़ में भी प्रवेश किया था। सुधा कोंगरा द्वारा निर्देशित इस फिल्म को पूरी दुनिया में पसंद किया जा रहा है। 
 
फिल्म 'सोरारई पोटरु' असल जीवन पर आधारित है। ये कहानी मारा की है दो खुद की एयरलाइन कंपनी खोलने का सपना देखता है। ऐसे करने के दौरान उसके सामने कई मुसीबतें आईं, जिसे इस फिल्म के माध्यम से दिखाया गया है।
 
अगला लेख
Radhe : शूटिंग के दौरान Gautam Gulati ने Salman Khan को मार दिया था मुक्का, ऐसा था भाईजान का रिएक्शन