• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Sunny Leone, Kuch Kuch Locha Hai
Written By

सनी लियोन का मर्लिन मुनरो अवतार

सनी लियोन
आठ मई को सनी लियोन की एक फिल्म रिलीज होने वाली है। नाम है 'कुछ कुछ लोचा है'। इस फिल्म में सनी लियोन का एक लुक मर्लिन मुनरो से प्रेरित है। खुद सनी भी मर्लिन की बहुत बड़ी प्रशंसक है। जब सनी को मर्लिन लुक के बारे में बताया गया तो वे खुश हुईं और उन्होंने इस लुक से न्याय करने के लिए खूब मेहनत भी की। 
 
फिल्म के निर्देशक देवांग ढोलकिया बताते हैं 'सनी ग्लैमरस भी हैं और वर्सेटाइल भी। उन्हें कोई सा भी लुक दो वे कमाल कर देती हैं। मर्लिन मुनरो को मोस्ट ब्यूटीफुल एक्ट्रेस के रूप में याद किया जाता है। उनका यह लुक कल्ट क्लासिक है। हमने इसके लिए काफी मेहनत की क्योंकि मर्लिन का यह लुक आज भी याद किया जाता है। सनी ने यह पूरे परफेक्शन के साथ कर दिखाया। वे ब्यूटीफुल, ग्लैमरस और सेंसुअस लगी हैं। 
कुछ कुछ लोचा है में सनी शनाया नामक अभिनेत्री का किरदार निभा रही हैं और मर्लिन का लुक उनके कई लुक्स में से है जो वे अपने रोल के लिए करती हैं। फिल्म में राम कपूर भी हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है और काफी पसंद भी किया जा रहा है। यह एक ऐसे 45 वर्षीय पुरुष की कहानी है जो पत्नी से डरता है और सनी पर मरता है। वैसे ज्यादातर विवाहित भारतीय पुरुषों का यही हाल है।