गुरुवार, 27 फ़रवरी 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. sonakshi sinha reacted on her interfaith marriage with zaheer iqbal and not converting in islam
Last Modified: गुरुवार, 27 फ़रवरी 2025 (12:54 IST)

जहीर इकबाल से शादी के बाद सोनाक्षी सिन्हा ने क्यों नहीं बदला धर्म? महीनों बाद दिया जवाब

जहीर इकबाल से शादी के बाद सोनाक्षी सिन्हा ने क्यों नहीं बदला धर्म? महीनों बाद दिया जवाब - sonakshi sinha reacted on her interfaith marriage with zaheer iqbal and not converting in islam
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने बीते साथ अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग शादी रचाई थी। इंटरफेथ मैरिज की वजह से सोनाक्षी को काफी ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा था। वहीं इस बात की भी चर्चा थी कि क्या शादी के बाद सोनाक्षी अपना धर्म बदलेंगी।
 
वहीं अब सोनाक्षी ने अपनी इंटरफेथ मैरिज को लेकर खुलकर बात की है। साथ ही उन्होंने धर्म परिवर्तन के सवाल का भी जवाब दिया है। Hauterrfly को दिए इंटरव्यू में सोनाक्षी सिन्हा ने कहा, हम धर्म को लेकर नहीं सोच रहे थे। यहां दो लोग एक-दूसरे से प्यार करते हैं और शादी करना चाहते हैं, और वे शादी कर रहे थे। 
 
सोनाक्षी ने कहा, वह मुझ पर अपना धर्म नहीं थोप रहे। मैं उन पर अपना धर्म नहीं थोप रही। हमने कभी धर्म के बारे में बात नहीं की।। हम दोनों का अलग-अलग कल्चर और रीति-रिवाज हैं। 
 
एक्ट्रेस ने आगे कहा, हम एक-दूसरे की संस्कृतियों को समझते और सराहते हैं। उनके घर में कुछ परंपराएं हैं, और मेरे घर में कुछ। मैं उनकी संस्कृति की इज़्जत करती हूँ। वो मेरी दिवाली में आकर पूजा करते हैं और मैं उनकी नियाज में बैठती हूं। मुझे लगता है यही एक सही तरीका है। 
 
शादी के बाद धर्म बदलने के सवाल पर सोनाक्षी सिन्हा ने कहा, शादी करने का सबसे अच्छा तरीका है स्पेशल मैरिज एक्ट। इस एक्ट के तहत मुझे, एक हिंदू महिला को अपना धर्म बदलना नहीं पड़ता है और वह एक मुस्लिम होने के रूप में अपना धर्म बनाए रख सकते थे। दो लोग जो एक-दूसरे से प्यार करते हैं, उनका शादी का बंधन बहुत सुंदर होता है। बस यही था, इसे लेकर कोई सवाल नहीं था...क्या आप धर्म बदलने वाले हैं? हम एक-दूसरे से प्यार करते थे, और वही काफी था।
ये भी पढ़ें
अमन वर्मा की पर्सनल लाइफ में आया भूचाल, शादी के 9 साल बाद पत्नी वंदना से हो रहे अलग