1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. salman khan asks help for punjab flood victims in bigg boss show weekend ka vaar

बिग बॉस 19 में सलमान खान ने उठाया पंजाब बाढ़ का मुद्दा, बोले- जो हमारे लिए खाना उगाते हैं, आज उनके पास अनाज नहीं...

Bigg Boss 19
पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' का वीकेंड का वार एपिसोड धमाकेदार रहा। शो में मुनव्वर फारुकी और शहनाज गिल बतौर गेस्ट बनकर पहुंचे। वहीं 'बिग बॉस' के घर में पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की भी एंट्री हुई। शहनाज गिल के भाई शहबाज बदेशा ने 'बिग बॉस' के घर में एंट्री की। 
 
वीकेंड का वार में जहां खूब मस्ती-मजाक देखने को मिली, वहीं सलमान खान ने पंजाब में आई बाढ़ को लेकर चिंता भी जताई। उन्होंने लोगों से मदद के लिए आगे आने की अपील की।
 
सलमान ने 'बिग बॉस' के घर में मौजूद कंटेस्टेंट्स को देश के हालात बताते हुए कहा, आप लोगों को पता है हिमाचल के क्या हाल है, उत्तराखंड के क्या हाल है। और अब पंजाब बाढ़ पर बाढ़, लैंडस्लाइड पर लैंडस्लाइड। तबाही मची है। ये जो किसान जो हमारे लिए खाना उगाते हैं, अब उनके पास अनाज नहीं है खाने को, उनके पास घर नहीं है। बहुत ही बुरा हाल हो रहा है।
 
सलमान कहते हैं, ये जो कम्युनिटी है वो जानी जाती है लंगर के लिए, सोशल सर्विस के लिए। पता नहीं कितने 100 से खाना बांटा है इन्होंने लंगर में। किसी को भी निराश नहीं होने देते हैं भुखे पेट वापस जाने नहीं देते हैं। अब उनपर आफत आई है और हम सब का फर्ज बनता है उनके लिए कुछ करें। 
 
वह कहते हैं, जितने भी पंजाब के सिंगर्स हैं उन्होंने काफी दान दिया है पर्सनली जाकर। हम लोग भी यहां से कोशिश कर रहे हैं उनके लिए कि हम जो कर सकते हैं करेंगे। 
 
बता दें कि सलमान खान ने पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अपने फाउंडेशन के जरिए आगे आए हैं। उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन केलिए पांच नां भेजी है। खबर है कि वह पंजाब के गांवों को भी गोद लेंगे। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
Bigg Boss 19 : घर में हुई पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री, इस एक्ट्रेस के भाई को सलमान खान ने दिया मौका