बुधवार, 30 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Salman Khan, Akshay Kumar, Twinkle Khanna
Written By

सलमान की उड़ाई खिल्ली... पत्नी ने बनाया मजाक और पति को किया साइन

सलमान खान
सलमान खान ने अक्षय कुमार को लेकर फिल्म बनाने की घोषणा कर सभी को चौंका दिया। एक सुपरस्टार ने दूसरे बड़े स्टार को साइन कर लिया। खुद अक्षय ने कहा कि इस फिल्म को लेकर वे बेहद उत्साहित हैं। अक्षय और सलमान के कई फैंस बेहद खुश हैं, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने सलमान की खिल्ली उड़ाई है। 


 
इन लोगों का कहना है कि सलमान का कुछ दिनों पहले अक्षय की पत्नी ट्विंकल खन्ना ने मजाक बनाया था। ट्विंकल ने एक सलमान के लिए एक वैवाहिक विज्ञापन बनाया था जिसकी वजह से वे सलमान के फैंस के निशाने पर आ गई थीं। अपने इन्हीं फैंस को सलमान ने अक्षय को साइन कर निराश कर दिया। इन्होंने अब सलमान की खिल्ली उड़ाना शुरू कर दी है कि वे इतनी जल्दी भूल गए कि ट्विंकल ने कुछ दिनों पहले उनका मजाक बनाया था। 
 
वैसे सलमान को जानने वाले लोगों का कहना है कि सलमान ने ट्विंकल की बात का जरा भी बुरा नहीं माना। ट्विंकल ने एक व्यंग्य किया था जिसका मजा सलमान ने भी लिया और उन्हें इसमें कोई बुराई नजर नहीं आई। वे इतने तंग दिमाग के नहीं हैं कि जरा-जरा सी बातों का बुरा मान जाए। अक्षय को अपनी फिल्म के लिए साइन कर उन्होंने यह जता भी दिया है। 
ये भी पढ़ें
इसलिए रईस के सामने से काबिल को नहीं हटाया